सरकारी स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षक कर्मी अब टी-शर्ट एवं जींस पहनकर स्कूल नहीं जाएंगे। एसडीएस एसं के अनिल।
बरौनी/बेगूसराय/अल्फाज टाइम्स/संवाददाता, महंत राम जीवन दास
सरकारी स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तरकर्मी अब अपने स्कूल में जींस और टीशर्ट पहनकर स्कूल नहीं†† आएंगे, शिक्षा विभाग के नये एसीएस सीके अनिल ने शुक्रवार को पदभार संभालने के बाद शिक्षकों के लिए यह गाइड लाइन पहले ही दिन जारी कर दिया। अब सरकारी स्कूल में पढ़ाने बाले मास्टर साहब अपने स्कूल में शनिवार दिन से ही टीचर के फॉर्मल ड्रेस में स्कूल जाएंगे।बिहार के सभी जिलों के डीईओ को नये एसीएस सीके अनिल ने यह निर्देश दे दिया है। बताते चलें कि नये एसीएस सीके अनिल भी शिक्षा विभाग का समझिए दुसरे के के पाठक ही है।
ये बिहार केडर की सेवानिवृत्त हुई आईपीएस अधिकारी शोभा अहोतकर के पति हैं।
ये भी अगले वर्ष 2027 में
31 दिसंबर 2027 को सेवानिवृत्त हो जाएंगे।
अगर ये शिक्षा विभाग में एक वर्ष से अधिक रह गये एसीएस के पद पर तो ये शिक्षा विभाग और सरकारी स्कूल को प्राइवेट स्कूल की तरह शिक्षकों को पढ़ाने के लिए मजबूर कर देगें।



