Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

ऐतिहासिक तेघड़ा मेले की तैयारी पूरी, आज आएंगे कृष्ण मुरारी

ऐतिहासिक तेघड़ा मेले की तैयारी पूरी, आज  आएंगे कृष्ण मुरारी 


तेघड़ा से आरएम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट

तेघड़ा /बेगूसराय 

 ऐतिहासिक श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मेले को लेकर पूरा तेघड़ा दुल्हन की तरह सज-धज कर तैयार हो रही है। तेघड़ा बाजार पंडालों भव्य तोरणद्वारों एवं आधुनिक लाइटों से सजाई गई है। मेले में तरह-तरह के झूले, मीना बाजार आदि भी लगाए गए हें। मेले को लेकर विभिन्न मेला समितियों के कार्यकर्ताओं ने काफी उत्साह देखा जा रहा है। वही प्रशासनिक स्तर से विधि व्यवस्था संधारण को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ा जा रहा है। तो वही सभी मेला समितियों द्वारा प्रतिस्पर्धा स्तर पर मेले की तैयारी की गई है। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मेला इस बार भी 12 किलोमीटर परिक्षेत्र में 16 मंडपों में लगा है।  इस बार भी बरौनी फ्लैग एवं तारा अड्डा में भी मंडपों का निर्माण किया गया है। मुख्य मेला परिक्षेत्र पूरब में तेघड़ा गौशाला के समीप से आरंभ होकर पश्चिम में न्यू मार्केट एनएच 28 कैंची मोड़ पर समाप्त होता है। एवं दक्षिण में मुख्य चौक से प्रारंभ होकर तेघड़ा स्टेशन के समीप समाप्त होता है।


 *लाखों लोग करेंगे भगवान श्रीकृष्ण का दर्शन* 

विगत वर्ष के आंकड़ों के मुताबिक प्रतिदिन  दो से ढ़ाई लाख श्रद्धालु मेले में आते हें एवं भगवान श्रीकृष्ण की झांकियों का दर्शन करते हें। और मेला का भरपूर लुत्फ उठाते हें।

 *6 जगहों पर झूलों का लुत्फ उठाएंगे श्रद्धालु* 

संपूर्ण मेला परिक्षेत्र में 6 जगहों पर झूला ग्राउंड बनाया गया है। इसमें तेघड़ा गौशाला परिसर, कांग्रेस भवन के पीछे स्थित मैदान, राष्ट्रीय उच्च विद्यालय तेघड़ा के समीप स्थित मैदान , सरस्वती नगर युवा संघ जान महोत्सव मेला समिति  बरौनी एक, तेघड़ा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मैदानों में झूलों सहित अन्य मनोरंज के साधनों की व्यवस्था की गई है।


 *चार दिनों तक चलेगा मेला* 

संपूर्ण मेला समिति के संयोजक अरुण कुमार साहू, नवीन पूजा समिति के अनुज कुमार एवं अविनाश कुमार शंभू,, जय हनुमान मेला समिति के मणि भूषण सिंह, आदर्श मेला समिति के शंकर पासवान, पानी टंकी मेला समिति के गोपाल सिंह एवं रविंद्र कुमार, प्रधान मेल मंडप समिति के हरे राम राय, प्रखंड सह अनुमंडल मेला समिति के विनोद कुमार महतों एवं अशोक महतो,नवयुवक संघ मेला समिति के सतीश सिंह, पुराना ब्लॉक मेला समिति के दीपक राय एवं भूपेश कुमार, मां दुर्गा पूजा समिति के चंद्र देव पासवान, वृंदावन पूजा समिति के राजेश कुमार, श्री युवा संघ कृष्ण जन्माष्टमी समिति के सुरेंद्र चौरसिया, प्रमोद सिंह, मेला समिति के मीनू कलोटिया, शारदाश्ररण ¨सह उर्फ भोलथू  सहित अन्य ने बताया कि इस बार सात 27 अगस्त को भगवान का जन्मोत्सव 28 अगस्त को   मेले का उद्घाटन होगा होगा।  यह मेला 28 अगस्त से 31 अगस्त तक चलेगा। 1  सितम्बर को मूर्ति विसर्जन किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom