Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

पांच दिवसीय जन्माष्टमी मेला को शांतिपूर्ण माहौल में मानने को लेकर निकाला फ्लैग मार्च तेघड़ा से आर एम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट

पांच दिवसीय जन्माष्टमी मेला को शांतिपूर्ण माहौल में मानने को लेकर निकाला फ्लैग मार्च


तेघड़ा से आर एम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट

तेघड़ा /बेगूसराय 

27 अगस्त से तेघड़ा के ऐतिहासिक नगरी में पांच दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाई जाएगी।जिसके  लिए प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तैयारी में लगी हुई है अनुमंडलीय प्रशासन एवं थाना के द्वारा हर स्तर पर शांतिपूर्ण विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर मेला समिति एवं प्रशासनिक बैठक आयोजन किया गया तो दूसरी तरफ शांतिपूर्वक श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव मनाने के लिए थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार के नेतृत्व में स्थानीय थाना परिसर से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में थाना के संबंधित पुलिस पदाधिकारी के अलावे भारी संख्या में सुरक्षा बल के जवान शामिल हुए। फ्लैग मार्च बाजार के विभिन्न मुख्य मार्ग एवं चौराहा से भ्रमण कर विधि व्यवस्था का जायजा लिया। थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार ने बताया की विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। उन्होंने विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर विधि व्यवस्था का जायजा लेते हुए लोगों  से शांतिपूर्ण एवं सद्भाव के साथ मनाने की अपील किया।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom