Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

समसा से पिस्टल लहराकर दहशत फैलाने के जुर्म में एक व्यक्ति गिरफ्तार

समसा से पिस्टल लहराकर दहशत फैलाने के जुर्म में एक व्यक्ति गिरफ्तार 


नावकोठी/बेगूसराय/ संवाददाता आर एम नवीन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

थाना क्षेत्र अंतर्गत समसा से नावकोठी पुलिस ने हथियार दिखाकर दहशत फैलाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि वह समसा वार्ड 11 निवासी अर्जुन पासवान का पुत्र राजा कुमार है।गुप्त सूचना मिली थी कि गिरफ्तार व्यक्ति हथियार के साथ दहशत का माहौल बनाने का प्रयास कर रहा है। शनिवार की रात्रि वह हथियार लेकर घूम रहा था।ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल बना था।इसकी सूचना पुलिस को मिली।एस आई खुशबू कुमारी और पुलिस बल  मौके पर पहुंचा।पुलिस को देखकर वह भागने का प्रयास किया किन्तु पुलिस अधिकारी ने पुलिस बल के सहयोग से मौके पर उसे खदेड़कर दबोच लिया।पुलिस के अनुसार वह मनबढ़ू किस्म का व्यक्ति है तथा हथियार लेकर ग्रामीणों में भय व दहशत फैलाता था।उसका फोटो भी हथियार के साथ मोबाइल पर वायरल हुआ था जिसे  देखा जा रहा था। थानाध्यक्ष ने गिरफ्तारी के बाद आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom