लखपति जीविका दीदियों का सम्मान समारोह,
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा / बेगूसराय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई योजना अंतर्गत महिलाओं को आत्मनिर्भर तथा सशक्त बनाने के उद्देश्य से 77वें स्वतंत्रता दिवस की मौके पर इस योजना का जिक्र किया गया था जिससे वह स्वरोजगार को शुरू कर सके और अपनी दैनिक स्थिति को सुधार सके। 25 अगस्त रविवार को महाराष्ट्र के जलगांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल टेलीकास्ट प्रसारित किया गया। इसी के आलोक में जीविका तेघड़ा द्वारा बढ़ते कदम संकुल संघ फुलवरिया के सभागार में लखपति दीदीयो का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर रोजगार एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली लखपति दीदीयों को सम्मानित भी किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित कर्मियों ने प्रधानमंत्री जी के संबोधन को भी वर्चुअल माध्यम से देखा ।मौके पर उपस्थित लखपति दीदी ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए जीविका से जुड़ने के बाद उनके जीवन में आए बदलावों को भी रेखांकित किया। विदित हो की गरीबी उन्मूलन एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार का यह एक महत्वाकांक्षी योजना है । जिसके माध्यम से अपना जीवन स्तर ऊपर उठाने में सहयोग दिया जाता है फिलहाल 45 सुपर लखपति दीदी को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया अध्यक्षता बीपीएम बिरजू कुमार ने की। अपने संबोधन में बीपीएम ने बताया कि आज समूह की दीदी रोजगार, स्वरोजगार के क्षेत्र में नित्य नए मुकाम को हासिल कर रही है । लखपति और सुपर लखपति के रूप में अपनी पहचान बनाई है। मौके पर एरिया कोऑर्डिनेटर विनोद कुमार एवं ललित कुमार, सीसी ममता कुमारी, विनोद कुमार विमल ,अनामिका कुमारी, बबन कुमार वत्स ,मीनू प्रिया ,पुष्पा कुमारी ,बंटी कुमारी ,कौशिकी भारती, शीला कुमारी, राम जी प्रसाद ,सत्यभावना कुमारी एवं आरती कुमारी सहित बड़ी संख्या में जीविका दीदी उपस्थित हुए








