Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

तेघड़ा एसडीएम सड़क दुर्घटना में हुए घायल

 तेघड़ा एसडीएम सड़क दुर्घटना में हुए घायल


आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता  अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

 तेघड़ा अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से हुए घायल । तेघड़ा एसडीएम ने बताया पंडारक के बिहारी बिगहा के पास उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई । किसी दूसरी गाड़ी को बचाने के चक्कर में गाड़ी सड़क किनारे पोल से टकराकर लगभग 20 फीट नीचे गड्ढे में गिर गई । गाड़ी में एसडीएम ,ड्राइवर और उनके अंगरक्षक सवार थे । तीनों को आंशिक रूप से चोटे आई है । वही गाड़ी इस दुर्घटना में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है । गाड़ी के पूरी तरह से पचरखे उड़ गए हैं । गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पंडारक थाना को इसकी सूचना दी । घायल एसडीएम को स्थानीय मुखिया के यहां ले जाया गया । वहां पर प्राथमिक उपचार किया गया । घटना की जानकारी मिलते ही तेघड़ा एसडीपीओ डाक्टर रविंद्र मोहन प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचे और अपने देखरेख में तेघड़ा एसडीएम को तेघड़ा अनुमंडल अस्पताल लाया गया । तेघड़ा अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी डाक्टर रामकृष्ण के नेतृत्व में उनका इलाज चल रहा है । उन्होंने बताया उन्हें कंधे पर ज्यादा चोटे लगी है । उनका इलाज चल रहा है । अभी कुछ दिन उन्हें आराम की आवश्यकता है । तेघड़ा एसडीएम के दुर्घटना में घायल होने की जानकारी मिलते ही उनसे मिलने के लिए दिन भर लोगों का ताता लग रहा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom