Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखपति दीदियों को किया संबोधित

यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखपति दीदियों को किया संबोधित

नावकोठी/बेगूसराय/ आर एम संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सदर पंचायत नावकोठी में प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन इकाई (जीविका)कार्यालय के सभागार में रविवार को लखपति दीदी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।मौके पर रोजगार एवं स्वरोज़गार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली लखपति दीदियों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर महाराष्ट्र के जलगांव में आयोजित लखपति दीदी सम्मान समारोह में उपस्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को वर्चुअल माध्यम से दीदियों ने देखा।मौके पर उपस्थित लखपति दीदियों ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए जीविका से जुड़ने के बाद उनके जीवन में आये बदलावों को भी रेखांकित किया।समारोह की अध्यक्षता बीपीएम  मनोरंजन कुमार ने करते हुए बताया कि आज समूह की दीदियों ने रोजगार,स्वरोजगार के क्षेत्र में नया मुकाम हासिल किया है और लखपति और सुपर लखपति के रूप में अपनी पहचान बनाई हैं। मौके पर जीविकाकर्मी.. रूपम कुमारी,150 कैडर, लखपति दीदी सुधा कुमारी,रिका देवी,रूबी कुमारी,शर्मिला देवी,रुणा देवी,मौसमी देवी,मंजू देवी,अंजली देवी,रीना देवी,मधु देवी,ममता देवी, अनीता देवी,सुधा देवी, टुनटुन देवी,रीता देवी, रामादेवी,संजू देवी, रोजिदा खातून,मीरा देवी, मंजू कुमारी,प्रेमा देवी, गीता देवी,रेखा देवी, सविता देवी,पुष्पम कुमारी,नंदनी कुमारी, आशा मिश्रा,चांदनी कुमारी,अर्चना देवी,हीरा देवी,माला सिन्हा,लाडली खातून,शीला देवी,सरोज देवी,सोनी कुमारी,रेखा कुमारी सहित बड़ी संख्या में जीविका दीदियां उपस्थित थीं।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom