श्रीकृष्ण मेला की तैयारी जोरों पर 27 अगस्त मंगलवार को होगा उद्घाटन
नावकोठी/बेगूसराय/आर एम संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत श्रीकृष्ण मेला को लेकर तैयारी जोरों पर।मेला क्षेत्रों में जगह-जगह पंडाल और भव्य गेट का निर्माण किया जा रहा है। लाइट और रंग-बिरंगे झालर लगाए जा रहे हैं। मीना बाजार,मिकी माउस,ड्रैगन,जंपिंग आदि झूले लगाए जा रहे हैं। खिलौने और मिठाइयों की दुकानों से मेला क्षेत्र सजने लगी है।वहीं दर्शक के मनोरंजन हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए जाएंगे।वहीं पहसारा पश्चिमी में श्रीकृष्ण पूजा समिति की ओर से श्रीकृष्ण जनमोत्स्व सह भव्य मेला का 4 दिवसीय आयोजन किया जाएगा।इस मेला की शुरूआत भगवान श्री कृष्ण के जन्म 26 अगस्त रात्रि 12 बजे से होगी। मेले का आयोजन 27 से 29 अगस्त तक होगी।जिसमें अंतरराज्यीय दंगल का आयोजन किया जाएगा।वहीं क्षेत्रीय नामी पहलवान भी भाग लेंगे। इस वर्ष मेले का उद्घाटन बिहार राज्य खेल मंत्री सह बछवाड़ा विधायक सुरेंद्र मेहता एवं मटिहानी विधायक सह सत्तारूढ़ दल सचेतक राजकुमार सिंह करेंगे।मेले का उद्घाटन 27 अगस्त मंगलवार दिन के 2 बजे होगा।


