जगह-जगह सड़क टूटने और पानी बहने के कारण ग्रामीणों ने अजब तरीका अपनाया।
ग्रामीण ने विरोध का एक ऐसा तरीका अपनाया कि जनप्रतिनिधियों और विभाग का ध्यान खींचने में सहायक सिद्ध होंगे?
ग्रामीणों द्वारा वीरपुरप्रखंड के पररा-सरोजा पंचायत के जगह-जगह टूटे हुए सड़कों का नाम करण विधायक, केंद्रीय मंत्री एवं बिहार सरकार के मंत्री के नाम का बोर्ड लगादिया।
बरौनी/बेगूसराय/संवाददाता, महंत रामजीवन दास-
सड़क पर गड्ढे हों तो आमतौर पर लोग शिकायत करते हैं, लेकिन बेगूसराय में ग्रामीणो ने विरोध का ऐसा तरीका अपनाया कि जनप्रतिनिधियो और विभाग का ध्यान खींचने की कोशिश की है।जो चर्चा का विषय बन गई है। वीरपुर प्रखंड के पर्रा पंचायत में बदहाल पर्रा-सरौंजा पथ के बड़े-बडे गड्ढों का नामकरण ही विधायक, सांसद और पथ निर्माण मंत्री के नाम पर कर दिया गया है। ग्रामीणो ने इन्हें 'कुंदन कुमार कुंड', 'गिरिराज सिंह कुंड' और 'शैलेंद्र कुमार कुंड' नाम दिया है। ग्रामीण ऋषभ कुमार के अनुसार, यह सड़क लंबे समय से जर्जर है। पूर्व विधायक अमिता भूषण के प्रयास से इसका पुनर्निर्माण हुआ था, लेकिन वर्ष 2020 के बाद इसकी समुचित मरम्मत नही हुई। जगह-जगह गड्ढों के कारण औरराहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही हैऋ। पप्पू सहनी ने कहा कि चुनाव के समय नेता वोट मांगने आते हैं, लेकिन बाद मे वो सड़क की सुधि लेने वाला कोई नहीं होता। ग्रामीणो ने सांसद गिरिराज सिंह, विधायक कंदन कुमार और मंत्री शैलेंद्र कुमार से शीघ्र सड़क निर्माण नहीं करने पर आंदोलन किया जाएगा।



