जीरोमाइल सहायक थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूत बरामद।
संवाददाता बीहट
जीरोमाइलः अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जीरोमाइल सहायक थाना पुलिस ने शुक्रवार की शाम एक बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेलवे किनारे से दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।
जीरोमाइल सहायक थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पपरोल चौक के पास रेलवे लाइन के किनारे दो लड़के हथियार के साथ बैठे हैं और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।
सूचना मिलते ही गश्ती दल के साथ पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर दोनों को घेर लिया और दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूत बरामद किया गया।पुलिस ने इस मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है तथा दो बालक को निरुद्ध किया गया है। क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी है



