सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन
शाहपुर पटोरी संवाददाता उदय कुमार की रिपोर्ट |
स्थानीय नगर परिषद क्षेत्र के जगदम्बा स्थान के पास अवस्थित ग्राम कचहरी परिसर में शुक्रवार को सरकार द्वारा प्रायोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षा विभाग के कला जत्था द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया | मध निषेध एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर आधारित उक्त नुक्कड़ नाटक रामाश्रय पासवान एवं अमोद कुमार पासवान द्वारा निर्देशित उक्त नाटक के दौरान एसआरपी महेंद्र दत्त शर्मा, केआरपी अरुण कुमार राय, समाजसेवी अंकेश कुमार, शमशाद अंसारी, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक बसंत कुमार एवं अन्य शिक्षक मौजूद थे |



