बरौनी थाना क्षेत्र में सघन वहन चेकिंग अभियानः पुलिस ने काटे चालान, 'लहरिया कट' चालकों में मचा
संवाददाता बीहट
बेगूसराय जिला कप्तान के सख्त निर्देशों के आलोक में शनिवार को बरौनी थाना क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों पर व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराना और अपराधियों तथा मनचले वाहन चालकों पर लगाम कसना था।बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा चौक, पटेल चौक, बथौली और तिलरथ समेत कई संवेदनशील और व्यस्त जगहों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर सघन वाहन जांच की। इस विशेष अभियान का नेतृत्व बरौनी थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर विकास कुमार रंजन ने खुद किया। उनके साथ एसआई आलोक कुमार, पीएसआई अनिल कुमार और गश्ती दल के पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ मौजूद रहे।
जांच के दौरान बरती गई सख्तीचेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने दोपहिया वाहनोंकी बारीकी से जांच की। इस क्रम में मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर फोकस किया गया
मोटरसाइकिल के कागजात (आरसी, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र)चालकों द्वारा हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस की अनिवार्यता
वाहनों की डिक्की और डिक्की के साथ-साथ चालकों के कमर की भी ली गई तलाशी
सुरक्षा के लिहाज से संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन पूछताछ 'लहरिया कट' बाइकरों में दिखा खौफ सड़क पर स्टंट करने वाले और 'लहरिया कट' अंदाज में बाइक चलाने वाले युवकों के बीच पुलिसिया चेकिंग को लेकर भारी हड़कंप देखा गया। कई जगहों पर पुलिस वाहन को देखते ही ऐसे स्टंटबाज अपनी गाड़ियां घुमाकर उल्टे पांव भागते नजर आए। पुलिस प्रशासन के इस सख्त रुख से आम नागरिकों ने राहत की सांस ली है और उम्मीद जताई है कि ऐसे अभियानों से सड़क हादसों और मनचले तत्वों पर लगाम लगेगीथाना अध्यक्ष विकास कुमार रंजन ने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इस तरह की कड़ी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी





