Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News पिता की हत्या के मामले में पुत्र गुजरात से गिरफ्तार, एसआईटी ने की कार्रवाई हलई थाना क्षेत्र के दरबा गांव में हुई थी वारदात, घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद

 पिता की हत्या के मामले में पुत्र गुजरात से गिरफ्तार, एसआईटी ने की कार्रवाई


हलई थाना क्षेत्र के दरबा गांव में हुई थी वारदात, घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद

 समस्तीपुर जिला संवाददाता उदय कुमार की रिपोर्ट |

जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत दरबा गांव में पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पुत्र शिवशंकर कुमार सहनी को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को राज्य से बाहर गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 26/27 जुलाई 2026 की रात दरबा गांव निवासी रघुवीर सहनी की उनके पुत्र शिवशंकर कुमार सहनी ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी थी। मामले में हलई थाना कांड संख्या 131/26, दिनांक 28 जुलाई 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1)/3(5) में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पटोरी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को सूरत, गुजरात से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसने बताया कि उसके पिता के साथ पारिवारिक विवाद होता रहता था। इसी विवाद के कारण वह घटना की रात गांव पहुंचा और अपने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है |उक्त छापेमारी दल में हलई थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक शैलेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक नितुन कुमार, सिपाही अविनाश कुमार तथा गृह रक्षक नीतीश कुमार शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom