Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News एन एच 28पर वर्कशॉप चलने वाला लगभग 28 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार गणेश राम को मोटरसाइकिल सवार 3 अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी

एन एच 28पर वर्कशॉप चलने वाला लगभग 28 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार गणेश राम को मोटरसाइकिल सवार 3 अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।


चुरा मिल वखतर स्थानके पास घात लगाए अपराधियों ने उक्त व्यक्ति पर चार गोलियां चलाई।


सूचना पाते ही फुलवरिया थाने के गश्ती पुलिस 3 मिनट के अंदर घटना स्थल पर पहुंचकर घायल को अपने वाहन में उठाकर निजी क्लीनिक में भर्ती करवाया।


घायल को डॉक्टर ने तत्क्षण फर्स्ट एड करके तत्क्षण इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने नवज देखते ही घायल को मृत्त घोषित कर दिया।


सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान बेगूसराय भी घटना स्थल पर पहुंचकर सघन जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी।


बरौनी/बेगूसराय//संवाददाता-महंत रामजीवन दास-


बरौनी नगर परिषद क्षेत्र के एन एच 28 फुलवरिया काली स्थान के समीप वर्कशॉप चलने वाला फुलवरिया, वार्ड एक निवासी  रामकुमार राम का पुत्र लगभग 28 वर्षीय गणेश राम अपनी दुकान बंद कर अपने मोटरसाइकिल में खुराक डलवाकर जब अपने घर की ओर चला ,तभी वखतर स्थान चुरा मिल के पास घात लगाए मोटरसाइकिल सवार 3 अपराधियों ने दनादन चार गोलियां चलाते हुए गणेश राम की हत्या करके अपना मोटरसाइकिल छोड़कर भागने में सफल रहा। 

सूचना पाते ही गस्ती कर रही फुलवरिया थाने की पुलिस तत्क्षण घटना स्थल पर पहुंचकर घायल को अपने बाहन पर उठाकर इलाज हेतु निजी क्लीनिक में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने फर्स्ट ऐड करके घायल को तत्क्षण बेगूसराय के लिए रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने नब्ज देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही तेघड़ा अनुमंडल पुलिस  पदाधिकारी  कृष्ण कुमार ,जिला पुलिस कप्तान मनीष कुमार, थाना अध्यक्ष विजय सहनी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गए। 

जांच के क्रम में पुलिस ने दो खोखा एवं दो मोटरसाइकिल बरामद की। जिसमें एक मोटरसाइकिल अपराधी का और दूसरा मोटरसाइकिल मृतक का बताया जाता है। 

फुलवरिया थाना क्षेत्र में लगातार हो रहे अपराधिक घटनाओं में वृद्धि को लेकर क्षेत्र के लोगों में दहशत व्याप्त है। पुलिस अगल बगल में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। पुलिस ने दावा किया है कि शीघ्र ही अपराधियों की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना फुलवरिया वक्तर स्थान चुरा मिल के पास संध्या समय 6-20 बजे की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार घटना पुरानी रंजिश के कारण होने की बात बताई जाती है। अब मामला जो भी हो यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सारी सच्चाई सामने आ सकेगी। मृतक  एक पुत्र एवं एक पुत्री का पिता बताया जाता है। एवं मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा होने की बात बताई जाती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom