बेगूसराय प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव और विधायक रजनीश कुमार ने तेघड़ा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
संवाददाता मुकेश कुमार तेघड़ा
.तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मालीपुर, दक्षिण बिंचोली, निपानिया, मदरापुर एवं बरौनी-2 के बाढ़ प्रभावित इलाकों का बिहार सरकार के सहकारिता विभाग के माननीय मंत्री सह बेगूसराय जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामकृपाल यादव एवं तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार ने संयुक्त रूप से दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को समझा। निरीक्षण के क्रम में मंत्री एवं विधायक ने राहत शिविरों में भोजन की गुणवत्ता (क्वालिटी किचन), शौचालय, शुद्ध पेयजल, पॉलीथिन शीट (पन्नी) वितरण सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की गहन समीक्षा की। वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूदभ्रमण के दौरान मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) तेघड़ा, पुलिस उपअधीक्षक (DSP) तेघड़ा, अंचलाधिकारी (CO) तेघड़ा सहित विभिन्न संबंधित विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों को कड़े निर्देश बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए माननीय प्रभारी मंत्री श्री रामकृपाल यादव ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को अविलंब दुरुस्त करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि राहत सामग्री के वितरण और पेयजल-स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।



