Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News तेघड़ा मेले के दौरान दो लोगों में आपसी वर्चस्व को लेकर चली गोली से एक 16 वर्षीय युवक को गोली लग गई। जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। घटना देव रात्रि की बताई जाती है, पुलिस ने लास को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।

तेघड़ा मेले के दौरान दो लोगों में आपसी वर्चस्व को लेकर चली गोली से एक 16 वर्षीय युवक को गोली लग गई। जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। घटना देव रात्रि की बताई जाती है, पुलिस ने लास को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।


बरौनी/बेगूसराय/वरिष्ठ संवाददाता-महंत रामजीवन दास।

शताब्दी वर्ष के अवसर पर तेघड़ा में प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था के बीच में देर रात्रि में दो विरोधी एक दूसरे से उलझ गए। जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी, लेकिन विरोधी तो बच गए परंतु सड़क किनारे खड़े एक शोलह वर्षीय युवक को गली जा लगी। तत्क्षण लोगों ने घायल को अनुमंडल अस्पताल तेघड़ा में इलाज के लिए ले गए, जहां- डॉक्टर ने फर्स्ट ऐड करके उसे बेगूसराय सदर हॉस्पिटल रेफर कर दिया। जिसकी मौत रास्ते में ही होने की बात बताई जाती है।जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात अपराधियों के बीच कथित वर्चस्व की लड़ाई में हुई गोलीबारी ने एक 16 वर्षीय किशोर की जान ले ली। रात करीब दो बजे कुछ अपराधियों के बीच कथित तौर पर गोलीबारी हो रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े होकर विवाद देख रहे किशोर को गोली लग गई। गंभीर हालत में उसे तेघड़ा अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान तेघड़ा नगर परिषद के वार्ड संख्या 13 निवासी मोहम्मद आशिक के 16 वर्षीय पुत्र मोहम्मद समीर के रूप में हुई है। घटना से आकोर्षित जनता ने कुछ देर के लिए सड़क को जाम कर दिया। लेकिन प्रशासनिक सूझबूझ के कारण लोगों को समझा बूझकर जाम को हटवाया। आकोर्षित लोग अपराधी को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे । पुलिस ने अपराधियों को शीघ्र ही गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom