Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News 13 सूत्री मांगों को ले मजदूर यूनियन ने किया धरना- प्रदर्शन व बीडीओ को सौंपा मांग-पत्र,नेताओं ने जनहित के मुद्दों पर कार्रवाई की उठाई मांग

13 सूत्री मांगों को ले मजदूर यूनियन ने किया धरना- प्रदर्शन व बीडीओ को सौंपा मांग-पत्र,नेताओं ने जनहित के मुद्दों पर कार्रवाई की उठाई मांग।

शाहपुर पटोरी संवाददाता उदय कुमार की रिपोर्ट 

बिहार के ग्रामीण क्षेत्र के मजदूरों, गरीबों एवं जरूरतमंद परिवारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर बिहार ग्रामीण मजदूर यूनियन के अहवान पर मंगलवार को स्थानीय प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय परिसर में दर्जनों माकपा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया | एवं प्रखंड प्रशासन को 13 सूत्री मांग-पत्र सौंपा गया। मांग-पत्र के माध्यम से महंगाई पर रोक लगाने से लेकर सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास योजना, बिजली बिल, ग्रामीण सड़क एवं रोजगार सहित कई जनहित के मुद्दों पर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया। मांग-पत्र में महंगाई पर रोक लगाने, जीविका से जुड़ी महिलाओं की समस्याओं का समाधान करने, ग्रामीण क्षेत्रों में आवास योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा फर्जीवाड़े पर अंकुश लगाने की मांग की गई है। इसके अलावा बिजली बिल से जुड़ी समस्याओं के समाधान एवं जरूरतमंद उपभोक्ताओं को राहत देने की भी मांग रखी गई। यूनियन ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़े ऋण संबंधी समस्याओं के समाधान, ग्रामीण क्षेत्रों में अनावश्यक कर वसूली पर रोक, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र लोगों तक पहुंचाने की मांग की है। मांग-पत्र में महादलित टोलों को मुख्य सड़क से जोड़ने, वृद्ध, दिव्यांग एवं विधवा लाभुकों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रतिमाह करने तथा ग्रामीण मजदूरों के लिए रोजगार एवं उचित मजदूरी सुनिश्चित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई है। इस दौरान धरना सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के प्रांतीय महासचिव कॉमरेड रामाश्रय महतो ने कहा कि ग्रामीण गरीब, मजदूर और जरूरतमंद परिवारों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। वही यूनियन के जिला अध्यक्ष कॉमरेड राम सागर पासवान ने कहा कि प्रशासन से मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की। जबकि यूनियन के राज्य कार्यकारणी सदस्य कॉमरेड दिनेश पासवान ने कहा कि प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विभिन्न योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करें एवं फर्जीवाड़े पर अंकुश लगाए | वही माकपा के अंचल मंत्री कॉमरेड अनिमेष कुमार ने कहा कि आज स्थानीय लोग दूषित वातावरण में जीने को मजबूर है, यहाँ सड़कों पर गंदे नाले का पानी गिरा लोगों के बीच बीमारी पड़ोसने का कार्य बदसूरत जारी है परंतु स्थानीय प्रशासन इस पर अंकुश लगाने में अक्षम साबित हो रहा है, ऐसे वातावरण को दूषित करने वाले को चिंहित कर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाये | अंचल अध्यक्ष कॉमरेड राम ईश्वर राम की अध्यक्षता में आयोजित उक्त धरना सभा को इसके अलावे खेतिहर मजदूर यूनियन के अंचल मंत्री कॉ. देवेंद्र महतो, यूनियन के जिला कमिटी सदस्य कॉ. मदन मोहन दास, कॉ. बैधनाथ राय, कॉ. महेंद्र प्रसाद यादव, कॉ. घिना राय, कॉ. शिव नारायण पासवान, कॉ. रामजी पंडित आदि ने संबोधित किया | वही उक्त धरना-प्रदर्शन में  कॉ. अवधेश पासवान, कॉ. मौली सदा, कॉ. विशेश्वर पासवान, कॉ. माछो सदा, कॉ. देवीलाल राय, कॉ. मोहम्मद सत्तार शाह, कॉ. मोहम्मद मुनीर शाह, कॉ. शीला देवी, कॉ. बनारसी देवी, कॉ. लिलवा देवी, कॉ. सुनैना देवी, कॉ. गीता देवी, कॉ. नमिता देवी, कॉ. मोहम्मद इकरामुल आदि मौजूद थे |


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom