Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपनाकर बनेगा सशक्त एवं संस्कारित समाज : डॉ. प्रेम कुमार

 श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपनाकर बनेगा सशक्त एवं संस्कारित समाज : डॉ. प्रेम कुमार

बरौनी/बेगूसराय/वरिष्ठ संवाददाता-महंत रामजीवन दास-

बेगूसराय जिला अंतर्गत बरौनी के फुलवरिया तारा अड्डा (चंद्रवंशी चौक) पर श्रीकृष्ण पूजा समिति एवं श्री राम जानकी ठाकुरबाड़ी फुलवरिया में आयोजित भव्य मेला एवं धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम में सोमवार की शाम बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार   का गर्मजोशी से स्वागत किया गया ।वे इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर भगवान श्रीकृष्ण को नमन किया तथा श्रद्धालुओं को संबोधित किया। डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण केवल आस्था के केंद्र ही नहीं, बल्कि धर्म, नीति, कर्म, न्याय और लोककल्याण के महान संदेशवाहक हैं। श्रीकृष्ण का जीवन हमें विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य, साहस और कर्तव्य के मार्ग पर चलते रहने की प्रेरणा देता है।उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने कर्म को सर्वोच्च महत्व दिया है। उनका संदेश है कि मनुष्य को अपने कर्तव्य का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पालन करना चाहिए।डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि मेले और धार्मिक आयोजन हमारी सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का कार्य करते हैं। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपरा और सनातन मूल्यों से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने श्रीकृष्ण पूजा समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।मौके पर  तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके आदर्शों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और एकता को बढ़ावा मिलता है।वहीं बरौनी नगर परिषद अध्यक्ष संजीव कुमार,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रणविजय रोशन ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने, सत्य एवं धर्म के मार्ग पर चलने तथा समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण पूजा समिति के पदाधिकारी, सदस्य, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मौके पर , बीहट नगर परिषद अध्यक्ष बबीता देवी,भाजपा नेता  बरौनी मंडल अध्यक्ष कुंदन कुमार,पूर्व जिला पार्षद उमेश प्रसाद सिंह, पप्पू कुमार, अशोक गौतम, प्रभुराम चंद्रवंशी, दशरथ राम चंद्रवंशी, अनिल कुमार चंदेल,सजीव पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा सदस्य सहित सामाजिक कार्यकर्ता वो अन्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom