बाढ़ पीड़ितों के सहायता में तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार मथुरापुर पुवारी टोला पंचायत में पिरित बच्चों को दूध, ईट और सीमेंट से बना हुआ सार्वजनिक शौचालय आदि का इंतजाम करवाया।
बरौनी/बेगूसराय/वरिष्ठ संवाददाता। महंत रामजीवन दास ।
मां गंगा के रौद्र रूप से तबाह हुए दियारा वासियो के लिए विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतो में बाढ़ से पीड़ित लोगों की सहायता के लिए क्षेत्र के डूबे हुए पंचायतों में अपने टोली के साथ जा जाकर लोगों का दुख दर्द सुनना, उनके सहयोग के लिए हर संभव प्रयास करना उनका दायित्व बना हुआ है। बताया जाता है कि दिनांक 08/09/26 को मधुरापुर पुवारी टोला के पंचायत निपानिया मधुरापुर में माननीय विधायक रजनीश कुमार के सौजन्य से सही किचन में खाना और बच्चों के लिए दूध और सत्तू एवं पशुओं के लिए पन्नी और चौराहे पर चापाकल और जनता के लिए सार्वजनिक स्वस्थ केंद्र और ईट और सीमेंट से बना हुआ सार्वजनिक शौचालय (हर चौराहे पर जगह-जगह पर) व्यवस्था किया गया हैं। विधायक अपने सहयोगियों के साथ जगह-जगह पहुंचकर हर किसी की दुखरेको सुनते हुए उनके सेवा में जुटे हुए बताए जाते हैं। उक्त बातों की जानकारी पंचायत के सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता एवं नेता कुंदन कुमार सिंह ने दी।




