Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत कार्य तेज जिलाधिकारी के आदेश पर बरौनी के मल्हीपुर दक्षिण में पका हुआ भोजन और पॉलिथीन का

 बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत कार्य तेज जिलाधिकारी के आदेश पर बरौनी के मल्हीपुर दक्षिण में पका हुआ भोजन और पॉलिथीन का


 संवाददाता मुकेश कुमार बीहट

बरौनी। क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों का अनुपालन करते हुए अंचल प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में बरौनी प्रखंड के मल्हीपुर दक्षिण पंचायत स्थित वार्ड संख्या 9, 10 और 11 के बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए सरकार की ओर से भोजन और शरण सामग्री की मुकम्मल व्यवस्था की गई है।


अधिकारियों ने संभाली कमानबाढ़ पीड़ितों तक सहायता पहुँचाने के लिए बरौनी के अंचलाधिकारी (CO) हेमंत अंकुर, राजस्व अधिकारी (RO) राम विनोद ठाकुर, राजस्व कर्मचारी राजेश पासवान और राहुल कुमार राय तथा प्रभात कुमार स्वयं धरातल पर उतरे। अंचलाधिकारी हेमंत अंकुर की देखरेख में प्रभावित परिवारों के बीच पॉलिथीन शीट्स का वितरण किया गया, ताकि बेघर हुए लोगों कोसिर छिपाने की जगह मिल सके।राहत शिविर में भोजन की बेहतर व्यवस्था जिलाधिकारी के आदेश पर प्रभावित वार्डों के जरूरतमंदों के लिए ताजा और शुद्ध भोजन बनवाकर वितरित किया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों और बाढ़ पीड़ितों ने सरकार एवं अंचल प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया है। पीड़ितों का कहना है कि प्रशासन द्वारा समय पर भोजन और पॉलिथीन उपलब्ध कराए जाने से उन्हें इस विपदा की घड़ी में काफी बड़ी राहत मिली हैअंचल अधिकारी ने बताया कि जब तक बाढ़ का असर रहेगा, तब तक प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री का वितरण और भोजन की व्यवस्था सुचारू रूप से जारी रहेगी। प्रशासन हर स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom