Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News बाढ़ पीड़ितों के सवाल पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का जिलाधिकारी के समक्ष किया गया प्रदर्शन, प्रतिनिधि मंडल वार्ता के बाद आंदोलन हुआ समाप्त

 *बाढ़ पीड़ितों के सवाल पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का जिलाधिकारी के समक्ष किया गया प्रदर्शन, प्रतिनिधि मंडल वार्ता के बाद आंदोलन हुआ समाप्त*

 संवाददाता राम उदय शर्मा साहेबपुर कमाल

बेगूसराय जिला को बाढ़ग्रस्त घोषित करो,सामुदायिक किचन में भोजन गुणवत्ता में सुधार करो, बाढ़ प्रभावित लोगों एवं पशुओं के लिए समुचित स्वस्थ व्यवस्था एवं पशु चारा की व्यवस्था करो, सभी पीड़ितों के लिए पॉलीथिन शीट की व्यवस्था करो, फसल क्षतिपूर्ति का मुआवजा दो, सस्ते ऋण पर खेती के लिए राशि दो, प्रत्येक पंचायत में सस्ती रोटी की दुकान और मजदूरों को काम की गारंटी दो,बाढ़ ग्रस्त पंचायतों में आवागमन हेतु पर्याप्त नाव की व्यवस्था करो सहित विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा बेगूसराय जिला अधिकारी के समक्ष रोषपूर्ण प्रदर्शन किया गया।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का हजारों की संख्या में जुझारू जत्था ट्रैफिक चौक से ट्रैफिक चौक पर जमा हुआ और जुलूस की शक्ल में कचहरी रोड की तरफ कूच किया।

 अंबेडकर चौक होते हुए सीधा कलेक्ट्रेट के उत्तरी द्वारा कैंटीन चौक पर जाकर सभा में तब्दील हो गया। जुलूस का नेतृत्व पूर्व विधायक व जिला मंत्री अवधेश कुमार राय,पूर्व विधायक रामरतन सिंह,सीपीआई सचिवमंडल सदस्य राजेंद्र चौधरी,सचिवमंडल सदस्य व एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा, प्रताप नारायण सिंह,राजेंद्र सहनी,पूर्व विधायक सूर्यकांत पासवान,प्रसंजीव कुमार सिंह व राजेंद्र सहनी संयुक्त रूप से कर रहे थे।

आंदोलनकारी को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला मंत्री अवधेश कुमार राय ने कहा कि बेगूसराय जिला का 40 पंचायत जो नगर वार्ड 5 लाख की आबादी गंगा में डूब चुका है सरकार का राहत कार्य बिल्कुल ही नगन्य है। अभी तक बाढ़ पीड़ितों को ना तो खाने-पीने की कोई राहत दी गई है नव मवेशी को चारा मिला है ना एक भी परिवार को धूप वर्षा से सुरक्षा के लिए तिरपाल तक नहीं मिला।

 बाढ़ पीड़ितों के नाम पर एक मंत्री बेगूसराय में रह रहे हैं,जिला प्रशासन बार-बार कह रहा है बाढ़ पीड़ितों को कोई दिक्कत होने नहीं देंगे 10 दिन होने के बावजूद बेगूसराय जिले को अभी तक बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित नहीं किया गया इससे स्पष्ट होता है कि सरकार लॉलीपॉप दिखाकर बाढ़ पीड़ितों के सारे अधिकार को समाप्त कर अपनी तिजोरी भरने का काम करेगी।

पूर्व विधायक राम रतन सिंह ने कहा कि मंत्री,मुख्यमंत्री यहां आकर बाढ़ क्षेत्र को देखकर गए लेकिन जो समुचित व्यवस्था होनी चाहिए बाढ़ पीड़ितों के लिए उसके लिए वह कुछ नहीं करके गए यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

ज्ञात हो कि बाढ़ क्षेत्र के कई एकड़ जमीन में लगे फसल समाप्त हो चुकी है।

हमारी पार्टी जिला प्रशासन और सरकार से मांग करता है कि बर्बाद फसल का मुआवजा और नए फसल उगाने केलिए राशि उपलब्ध कराई जाए। 

ज्ञात हो कि उपर्युक्त मांगों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने आज जिलाधिकारी के समक्ष रोषपूर्ण प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान सचि मंडल सदस्य प्रताप नारायण सिंह,संजीव कुमार सिंह पूर्व प्रमुख मनोज पटेल,प्रह्लाद सिंह,अनिल,अमरेश कुमार,राकेश कुमार,सत्यम भारद्वाज,अंकित कुमार,ललिता कुमारी,राजीव रंजन,टुनटुन दास,कृष्ण कुमार डब्लू,भूषण सिंह,राजेश कुमार,रजनीश कुमार,प्रदीप कुमार चिंटू,रामधार सिंह,रामाधार कुंवर सहित हजारों कार्यकर्ता आंदोलन पर डटे रहे।

जिलाधिकारी रिची पांडे से प्रतिनिधि मंडल की वार्ता किया गया जिसमें उन्होंने सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया एवं बाढ़ पीड़ित घोषित करने के लिए सरकार को लिखने का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल वार्ता के बाद आंदोलन समाप्ति की घोषणा की गई।

प्रतिनिधि मंडल वार्ता में पूर्व विधायक व सीपीआई जिला मंत्री  अवधेश कुमार राय,पूर्व विधायक रामरतन सिंह,पूर्व विधायक सूर्यकांत पासवान,प्रताप नारायण सिंह,राजेंद्र चौधरी,सीपीआई सचिवमंडल सदस्य पूर्व प्रमुख मनोज पटेल,सीपीआई जिला सचिवमंडल सदस्य व एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा इत्यादि थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom