सिमरिया भोले स्थान में गणेश पूजा के अवसर पर आयोजित मेला का उद्घाटन तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार ने फीता काटकर किया।
बरौनी/बेगूसराय//संवाददाता, महंत रामजीवन दास।
बरौनी प्रखंड के सिमरिया भोलास्थान में गणेश पूजा के अवसर पर आयोजित छह दिवसीय मेला का उद्घाटन तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वैसे तो गणेश पूजा की परंपरा महाराष्ट्र में है, पर सिमरियावासियों ने जो इसकी शुरुआत की यह काबिले तारीफ है। मैं आशा करता हूं कि भविष्य में आपका यह आयोजन इस पूरे क्षेत्र के लिए एक मिसाल बनेगा। इस अवसर पर तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार ने भोलास्थान में एक रंगमंच बनाने की भी घोषणा की। बेगूसराय जिला परिषद उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने गणेश पूजा समिति के इस कार्य के लिए कार्यकर्ताओं की सराहना की।
इस अवसर पर ग्रामीण मिथिलेश शर्मा और राम श्रेष्ठ राय ने चादर देकर मुख्य अतिथि का सम्मान किया। गणेश पूजा समिति, सिमरिया के द्वारा आयोजित इस मेले के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता संजीव कुमार राय ने की। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कुमार शुभम एवं स्वागत भाषण पंसस प्रतिनिधि अमरदीप सुमन ने किया। मौके पर समिति के अध्यक्ष संजीत कुमार, सचिव रुपेश कुमार, व्यवस्थापक मनोज कुमार सिंह, वार्ड सदस्य रंजीत कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, मीडिया प्रभारी कृष्ण मुरारी, राजेंद्र राय नेताजी, अपूर्व बालाजी, विपिन सिंह, गुलशन कुमार सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।



