बारो गढ़हारा के किसानो को वाया नदी दियारा आने जाने की समस्या का हुआ समाधान।
किसानों की मांग पर तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार एक नई डेगी की व्यवस्था कर दी। प्रतिदिन जानवरों की सेवा के लिए दियारा आने -जाने वाले किसानों में छाई खुशियों की बहार।
बरौनी/बेगूसराय/संवाददाता, महंत रामजीवन दास।
बारो -गढहारा के अधिकतर किसने की खेती एवं पशुओं का डेरा वाया नदी के पार दियरा क्षेत्र में होती है। जिसको लेकर किसानों को प्रतिदिन बारो बाया नदी पार करके आना-जाना होता है। जिसको लेकर कुछ दिन पूर्व जिला पार्षद द्वारा उक्त नदी में मिट्टी का बांध बनाकर किसानों को सुविधा देने के लिए भरपूर कोशिश की गई थी। लेकिन गंगा नदी में आई भीषण बाढ़ के कारण उक्त बाध क्षतिग्रस्त हो गया, जिसको लेकर किसानों को दियारा आवागवन मैं घोर कठिनाइयों का सामना होने लगी। इसी क्रम में बाढ़ निरीक्षण के लिए शिवाला घाट पर पहुंचे तेघड़ा विधायक से किसानों एवं ग्रामीणों ने अपनी समस्या सुनते हुए गुप्ता लक्ष्मीनिया बाध हे दियारा आने जाने के लिए एक पुल बनवाने की मांग कर दी। समस्या सुनने के बाद विधायक ने पुलों के लिए स्वीकृति नहीं दी, लेकिन आने जाने के लिए एक डेगी नाव उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। विधायक रजनीश कुमार ने दिए गए अपने जुबान पर खरा उतारते हुए नई एक डेगी नव बनवाकर 15 सितंबर मंगलवार को शिवाला घाट पर किसानो की सुविधा के लिए भेज दिया। जिसको देखते ही बारो-गढहारा के किसानों एवं स्थानीय लोगों में खुशियों की लहर छा गई।



