Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News प्रधानाचार्य पद से प्रवासी कार्यकर्त्ता के पद पर पदोन्नति के पर बधाई सह सम्मान समारोह आयोजित

 प्रधानाचार्य पद से प्रवासी कार्यकर्त्ता के पद पर पदोन्नति के पर बधाई सह सम्मान समारोह आयोजित


 शाहपुर पटोरी संवाददाता उदय कुमार की रिपोर्ट।

स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर के निवर्तमान प्रधानाचार्य  प्रशांत कुमार के प्रवासी कार्यकर्त्ता के पद पर पदोउन्नति होने पर बधाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बेगूसराय विभाग के विभाग निरीक्षक श्री विनोद कुमार सहित विद्यालय के वर्तमान प्रधानाचार्य सत्येन्द्र कुमार,प्रबंध समिति के सचिव रामबाबू राय, केदार प्रसाद खटोर, गोपाल प्रसाद पटेल, रामचंद्र चौधरी, संयोगिता कुमारी, प्रो. भारत लाल मंडल, विक्रम कुमार एवं कुंदन कुमार सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों ने निवर्तमान प्रधानाचार्य श्री प्रशांत कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं। मौके पर पदोन्नति पाये प्रशांत कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय में उनके कार्यकाल के दौरान प्राप्त उपलब्धियों में संपूर्ण विद्यालय परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि आचार्यों, कर्मचारियों, प्रबंध समिति एवं अभिभावकों के सहयोग के बिना विद्यालय की प्रगति संभव नहीं थी। उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय से जुड़ी उनकी स्मृतियाँ सदैव उनके साथ रहेंगी।समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने प्रशांत कुमार को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom