Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News पीएफसी बिहार का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को 4-0 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह ।

 पीएफसी बिहार का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को 4-0 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह ।


 शाहपुर पटोरी संवाददाता उदय कुमार की रिपोर्ट।

स्थानीय जननायक कर्पूरी स्टेडियम में चल रहे प्रेम शंकर त्रिवेदी एवं रमाशंकर त्रिवेदी स्मृति अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 के दूसरे दिन खेले गए मुकाबले में पीएफसी बिहार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड की टीम को 4-0 से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ पीएफसी बिहार ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मैच की शुरुआत से ही पीएफसी बिहार के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, पासिंग और शानदार आक्रमण के दम पर झारखंड की टीम पर लगातार दबाव बनाए रखा। पूरे मुकाबले में पीएफसी बिहार का दबदबा देखने को मिला और अंततः टीम ने 4-0 के बड़े अंतर से मुकाबला अपने नाम कर लिया।मुकाबला देखने के लिए स्टेडियम में बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रेमी मौजूद रहे। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियों और उत्साहपूर्ण नारों से उनका हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पीटीईसी की प्रिंसिपल डॉ. रूची रानी उपस्थित रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि तारा धमौन की मुखिया नविता कुमारी, विशेश्वर ठाकुर उर्फ जिला केसरी, प्रभाष चन्द्र राय, मनोज राय, इमनसराय मुखिया कमरूल अंसारी, राम भवन चौधरी, दयानंद ठाकुर, मंदेश राय, डॉ. स्वामी कांत यादव एवं वीरेन्द्र पासवान सहित कमिटी के सभी सदस्य एवं मीडिया के लोग  मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति की सराहना की। दूसरे दिन के इस शानदार मुकाबले के साथ टूर्नामेंट का रोमांच और बढ़ गया है। अब फुटबॉल प्रेमियों की नजरें आगामी सेमीफाइनल मुकाबले पर टिकी हैं, जहां पीएफसी बिहार की टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखने के लिए मैदान में उतरेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom