तेज गति का कहर, बोलोरो चालक ने भैंस को मारा ठोकर, स्थिति गंभीर
शाहपुर पटोरी संवाददाता उदय कुमार की रिपोर्ट |
थाना क्षेत्र के चकरमन गाँव के पास ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन पर तेज गति का कहर गुरुवार की अहले सुबह तब देखने को मिला जब एक तेज गति से गाड़ी चला रहे एक बेलेरो चालक ने उक्त फोरलेन के किनारे खड़ी एक भैंस को जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे भैंस गम्भीर रूप से जख्मी हो चारो खाने चित हो गया | उक्त भैंस स्थानीय थाना क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित हरदासपुर गाँव निवासी परम राय का बताया जाता है, जो गंगा में आई अत्यधिक पानी के कारण बाढ़ग्रस्त हो चकरमन गाँव के पास अवस्थित तेलिया पोखर पर अपने पशुओं के साथ शरण ले रखा है | चुकी घटना अहले सुबह की थी इसीलिए फोरलेन एवं उसके आसपास मॉर्निंग वाक में टहल रहे दर्जनों लोगों ने उक्त बेलेरो गाड़ी जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर - BR-33F - 9206 के चालक समेत को घेर लिया | बेलेरो चालक की पहचान हसनपुर सुरत (पटोरी) निवासी विजय साह के रूप में हुई है | तथा उक्त बेलोरो के मालिक भी विजय साह स्वयं है | बेलेरो मालिक द्वारा इलाज कराये जाने के आश्वासन के बाद उसे भीड़ द्वारा जाने दिया गया, दूसरी ओर घटना की सूचना पशुपालन अस्पताल समेत स्थानीय अंचलाधिकारी को दे दी गई है, हालाँकि पीड़ित भैंस के इलाज हेतु पशुपालन अस्पताल से इमरजेंसी वैन तो आई और तत्कालिक इलाज कर लौट गई, जबकि भैंस की स्थिति समाचार प्रेषण तक गम्भीर बनी हुई थी | एक तरफ जहाँ प्राकृतिक की कहर ने पशुपालक परम राय को पशु के साथ दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर कर रखा है वहीं लगभग डेढ़ लाख की उक्त पीड़ित दुधारू भैंस के साथ हुई घटना ने श्री राय को अंदर से तोड़ दिया है | अब तो इसकी क्षतिपूर्ति यहाँ के आपदा व पशुपालन विभाग ही कर सकती हैं | अब देखना यह है कि उक्त दोनों विभाग समेत सम्बन्धित विभाग के पदाधिकारी उक्त पशुपालक के दर्द को महसूस कर पाते है कि नही |




