बच्चों में अंग्रेजी का डर हटाने के लिए किया गया जिज्ञासा कार्यक्रम ।
बरौनी/बेगूसराय संवाददाता महंत रामजीवन दास
उर्दू प्राथमिक विद्यालय, पिपरा देवस , बरौनी में बुधवार को शिक्षक रितेश कुमार के माध्यम से डरो नहीं अंग्रेजी से विषय आधारित कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अध्यक्षता एचएम सत्येंद्र कुमार मिश्र ने की।बच्चों के मन में अंग्रेज़ी को लेकर जो डर और झिझक है, उसे दूर करने और उनमें अंग्रेज़ी सीखने के प्रति रुचि पैदा किया गया।बच्चों को अक्षरों, छोटे-छोटे शब्दों और सरल वाक्यों के माध्यम से आसान तरीके से अंग्रेज़ी सिखाने का प्रयास किया गया। साथ ही, कक्षा में रोज़मर्रा के छोटे-छोटे अंग्रेजी के शब्द और वाक्यों का प्रयोग करने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया गया।इस प्रयास से बच्चों में अंग्रेज़ी के प्रति रुचि और आत्मविश्वास बढ़ा तथा वे बिना झिझक अंग्रेज़ी बोलने का प्रयास करने लगे।शिक्षक रितेश कुमार ने कहा कि उद्देश्य सिर्फ अंग्रेज़ी पढ़ाना नहीं, बल्कि बच्चों के मन से अंग्रेज़ी का डर निकालकर उन्हें आत्मविश्वास के साथ अंग्रेज़ी बोलने के लिए तैयार करना है।


