Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News जंक्शन स्थित कृष्णा इंटरप्राइजेज मिक्स पार्किंग का उद्घाटन

 जंक्शन स्थित कृष्णा इंटरप्राइजेज मिक्स पार्किंग का उद्घाटन


सहरसा, संवाददाता अजय कुमार।

ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे के समस्तीपुर मंडल अंतर्गत सहरसा जंक्शन पर गुरुवार को कृष्णा इंटरप्राइजेज मिक्स पार्किंग का उद्घाटन किया गया।इस अवसर पर प्रो राजीव कुमार रंजन, व्यवस्थापक आशीष कुमार जग्गा यादव,विपिन सिंह,सतीश झा,हरिदेव यादव,बसंत यादव बिजलपुर ,अनिल कुमार,मदनमोहन यादव,विवेक कुमार यादव,राहुल यादव,बब्लू कुमार व बबलू यादव समस्तीपुर द्वारा संयुक्त रूप सें फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर उद्घाटन किया गया।इस अवसर पर व्यवस्थापक आशीष कुमार ने कहा कि रेलवे द्वारा निर्धारित रेट चार्ट के अनुसार नियमों का पालन किया जाएगा।पार्किंग स्थल पर सभी गाडियो का उचित देखभाल की जाएगी।आम जनता को काफी सहूलियत होगी।वही किसी प्रकार की अवैध वसुली नही होगी।उन्होने कहा कि कृष्णा इंटरप्राइजेज पार्किंग कोशी की आमजनता की सेवा कर सभी वाहन की सुरक्षित निगरानी सुनिश्चित करेगी।उन्होने वाहन पार्किंग करने वाले यात्रियों से रेलवे द्वारा निर्धारित रेट चार्ट के अनुसार भुगतान कर नियमों के पालन में सहायता करने की आशा व्यक्त की।यह पार्किंग स्थल के टेन्डर की समय सीमा 9 सितंबर दो हजार उन्तीस तक निर्धारित है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom