Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

पटना में मानवता शर्मसार: शराबी पति ने पत्नी को खौलते पानी में बैठाया, 5 महीने के मासूम को मां से छीना

पटना में मानवता शर्मसार: शराबी पति ने पत्नी को खौलते पानी में बैठाया, 5 महीने के मासूम को मां से छीना


बिहार ​संवाददाता राम आधार सहनी की खास रिपोर्ट

​पटना: राजधानी पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र से घरेलू हिंसा और प्रताड़ना का एक ऐसा रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है।


एक हैवान पति और उसके घरवालों ने न सिर्फ विवाहिता के साथ बेरहमी से मारपीट की, बल्कि क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए पीड़िता को खौलते हुए गर्म पानी में बैठा दिया। इतना ही नहीं, मां के आंचल से उसके महज ५ महीने के मासूम बच्चे को भी जबरन छीनकर दूर कर दिया गया है।

​डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, पहले भी कर चुका है विवाह

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटना के गर्दनीबाग थाना अंतर्गत ग्राम पूर्वी भिखाचक निवासी महाकांत कुमार (चंदवंशी कहार) की शादी करीब एक साल छह महीने पहले निशी कुमारी के साथ हुई थी। निशी कुमारी मूल रूप से नौबतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुवाय (कानजॉ) की रहने वाली है। शादी के शुरुआती छह महीने तो सब कुछ ठीक-ठाक रहा, लेकिन उसके बाद से ही पति महाकांत शराब के नशे में धुत होकर घर आने लगा और अपनी पत्नी के साथ लगातार मारपीट करने लगा। बताया जा रहा है कि आरोपी महाकांत ने निशी से पहले पटना में ही एक और शादी की थी।

​अवैध धंधे का विरोध करने पर शुरू हुआ जुल्म

​पीड़िता के अनुसार, उसका पति महाकांत उसे गलत धंधा (अवैध कार्य) करने के लिए दबाव बना रहा था। जब निशी ने इस घिनौनी मांग का कड़ा विरोध किया, तो पति और उसके ससुराल वालों का जुल्म और बढ़ गया। पिछले एक साल से उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, उसे समय पर खाना-पीना तक नहीं दिया जाता था।

​शनिवार सुबह क्रूरता की हदें पार, खौलते पानी में बैठाया फिर महिला ने अपने थाना पहुंचा ,मामला महिला थाना में जा चूका हैं मगर दर्ज नहीं किया एफआईआर जो कि तुरंत होने वाला था वह भी थाने में घूम रहा है एफआईआर यह खौफनाक घटना १३ जून २०२६, दिन शनिवार को सुबह करीब ९:०० बजे घटित हुई। आरोपी पति ने अपने ही ५ महीने के बच्चे को जान से मार देने की धमकी दी। जब मां (निशी) ने अपने बच्चे को बचाने की कोशिश की, तो पति, ससुर रतन प्रसाद, सास बबिता देवी, ननद गुड़िया देवी और ननदोई अभिषेक कुमार ने मिलकर लड़की के साथ जानवरों की तरह मारपीट शुरू कर दी। क्रूरता की पराकाष्ठा पार करते हुए ससुराल वालों ने विवाहिता को खौलते हुए गर्म पानी में बैठा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

​मां से दूर किया ५ महीना सिधांत कुमार को आंचल

​इस खूनी खेल के बाद हैवान ससुराल वालों ने ५ महीने के दुधमुंहे बच्चे को उसकी लहूलुहान मां से छीनकर अलग कर दिया है। पीड़िता इस वक्त बेहद गंभीर स्थिति में न्याय की गुहार लगा रही है। एक मां अपने बच्चे के लिए और खुद पर हुए इस बर्बर अत्याचार के खिलाफ प्रशासन से सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है।

​ घटना 

​पीड़िता (विवाहिता): निशी कुमारी

​आरोपी पति: महाकांत कुमार (उर्फ महाकांत चंदवंशी कहार)

​ससुराल पक्ष के अन्य आरोपी: रतन प्रसाद (ससुर), बबिता देवी (सास), गुड़िया देवी (ननद), अभिषेक कुमार (ननदोई)।

​पता (ससुराल): ग्राम/मोहल्ला- पूर्वी भिखाचक, थाना- गर्दनीबाग, जिला- पटना (बिहार)।

​पीड़िता का मायका: ग्राम पंचायत गुवाय, कानजॉ, थाना- नौबतपुर, जिला- पटना।

​घटना की तारीख और समय: १३/०६/२०२६ (शनिवार), सुबह ०९:०० बजे।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom