Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News बलभद्र पूजा को लेकर कलवार समाज की बैठक, 20 सितंबर को होगा भव्य आयोजन.

बलभद्र पूजा को लेकर कलवार समाज की बैठक, 20 सितंबर को होगा भव्य आयोजन। 

हाई स्कूल मैदान में बन रहा पंडाल, शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी होगा आयोजन.


सहरसा : संवाददाता अजय कुमार 

जिले के नगर परिषद सिमरी बख्तियारपुर क्षेत्र के शर्मा चौक के समीप एक निजी अस्पताल परिसर में मंगलवार की शाम बलभद्र पूजा के आयोजन को लेकर कलवार समाज की अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता डा. आनंद भगत ने की। इसमें सर्वसम्मति से आगामी 20 सितंबर को भव्य तरीके से बलभद्र पूजा आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मौजूद लोगों ने पूजा की तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। 

''हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होगा आयोजन'' 

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिमरी बख्तियारपुर में बलभद्र पूजा का आयोजन किया जाएगा। पूजा को लेकर कलवार समाज के लोगों के द्वारा अभी से तैयारी की जा रही हैं। नगर परिषद क्षेत्र के हाई स्कूल मैदान में भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह है।

''शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण'' 

बैठक में बताया गया कि कार्यक्रम की शुरुआत शोभायात्रा से की जाएगी। इसके अलावा स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पूजा के माध्यम से समाज के लोगों को एकजुट होने और आपसी भाईचारा मजबूत करने का अवसर मिलता है।  ''तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता'' बैठक में मौजूद लोगों ने अपनी-अपनी बात रखी और आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए। पूजा की तैयारियों को समय पर पूरा करने तथा कार्यक्रम को बेहतर तरीके से आयोजित करने पर जोर दिया गया। समाज के लोगों ने कहा कि सभी के सहयोग से इस वर्ष का आयोजन यादगार बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर खुशीलाल भगत, डा. रंजना भगत, रितेश रंजन, विकास कुमार विक्की, चंद्र मणि, नीलम भगत, विजय भगत उर्फ भीएस, शंकर भगत, प्रेम भगत, ललन भगत उर्फ पप्पू, रतन भगत, राजू भगत, प्रमोद भगत, श्रवण भगत, रवि कुमार, आकाश भगत, पंकज कुमार, सावंत कुमार भगत, सोनू भगत, करण भगत, सुभाष चंद्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom