Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News पटोरी में पदस्थापित आरपीएफ जवान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

पटोरी में पदस्थापित आरपीएफ जवान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 


शाहपुर पटोरी संवाददाता उदय कुमार की रिपोर्ट।

सोनपुर रेल मंडल के शाहपुर पटोरी आरपीएफ आउट पोस्ट पर पदस्थापित एक जवान की मौत इलाज कराने ले जाने के क्रम में रविवार की दोपहर हो गया। मृत जवान पटोरी थाना क्षेत्र के तारा धमौन गांव निवासी सत्येन्द्र राउत बताये गये है। मृतक बीते दो तीन दिनों से बीमार चल रहे थे। रविवार की दोपहर ज्यादा तबियत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा उन्हें स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां मौके पर मौजूद डॉक्टरों ने उनके गंभीर स्थिति को देख पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया जहां रास्ते में ही वे दम तोड़ दिए। इधर उक्त आरपीएफ जवान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना पर मृतक जवान के घर आरपीएफ प्रभारी सह उप निरीक्षक दीपक कुमार सिंह, सहायक उप निरीक्षक कृष्णानंद दुबे, मृतक के साथी आरक्षी फूलेन्द्र कुमार शर्मा, आरक्षी मुन्ना कुमार, आरक्षी फोटु  कुमार आदि ने पहुंच श्रद्धांजलि अर्पित किया एवं परिजनों को संतावना दिया। उक्त जानकारी देते हुए उप निरीक्षक श्री सिंह ने बताया कि घटना की सूचना वरीय पदाधिकारी को दे दी गई है। उनके आदेशानुसार आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom