Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News सरकार के आदेशानुसार जिला प्रशासन द्वारा लाख कोशिशें के बावजूद अवैध रुप से नशे के सामानों का स्मगलिंग करने वाले शातिर लोग सक्रिय दिख रहे हैं

सरकार के आदेशानुसार जिला प्रशासन द्वारा लाख कोशिशें के बावजूद अवैध रुप से नशे के सामानों का स्मगलिंग करने वाले शातिर लोग सक्रिय दिख रहे हैं।

जिले के अंदर पहले अंग्रेजी शराब, देसी शराब, गांजा, नशे का कैप्सूल,  अफीम, चरश, अब स्मेक के धंधे भी जोर शोर से किए जाने लगे है।

बेगूसराय जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी मोहल्लेमें पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापामारी कर 3 किलोग्राम अवैध प्रतिबंध स्मैक बरामद किया है।

वही जिले के बछवारा थाना अध्यक्ष परवेंद्र कुमार ने गुप्त सूचना पर रानी एक पंचायत के धर्मपुर गांव निवासी श्री देव राय के पुत्र विनय कुमार राय को ंसरसों के खेत में गांजा छिपाने के क्रम में रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।†


लगभग एक सप्ताह पूर्व गढहारा थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने गुप्त सूचना पर तीन तस्करों को ८9,76 प्रतिबंधित स्नेक के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।

पूलिस सूत्रों के अनुसार 1 साल के अंदर जिले में दो दर्जन से अधिक स्नेक से जुड़े धन्यवाजो वो तस्करों को दबोचा गया है।

जबकि रेल पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं गांजा रेल परिसरों में अवैध रूप से लावारिस हालत में बरामद करते रहे है।


बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास/


पूर्व से गांजा वो हथियारों की तस्करी के लिए चर्चित बेगूसराय जिला औद्योगिक रूप से विकसित होने के बावजूद आज भी  अवैध रूप से शराब , गांजा,हफीम,चरश, नशे की गोली वो स्मेक के व्यापार के लिए चर्चित हो रहा है।  यू तो भू माफिया और बालू माफियाओं का कई गिरोह भी जिले के अंदर सक्रिय बताए जाते हैं। जिला प्रशासन के सतर्कता के कारण ऐसे माफियाओं पर कार्यवाही भी होती दिख रही है। 

बताया जाता है कि जिला प्रशासन के सतर्कता के कारण जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णापुरी मोहल्ले में गुप्त सूचना पर पुलिस ने एक घर से छापामारी कर करीब तीन किलोग्राम प्रतिबंधित स्मैक बरामद किया है। जिसकी कीमत 3 करोड़ से अधिक बताई जाती है। 

सदर एसडीपीओ आनंद कुमार पांडे जी के अनुसार प्रतिबंधित स्मेक तसकरो द्वारा रतनपुर थाना क्षेत्र में एक घर में  छिपा कर रखा गया है। सूचना पाते ही पुलिस ने तत्क्षण चिन्हित घरों को घेर कर छापामारी की तो लगभग 3 करोड़ से ऊपर का स्मैक उक्त घर से बरामद किया गया। लेकिन एक भी तस्कर पुलिस के हाथ नहीं लगे। इस बड़े नेटवर्क में शामिल तस्करों की तलाश में पुलिस सघन छापामारी कर रही है। जिस घर से स्मैक बरामद किया गया वह एक सत्ताधारी दल से जुड़े एक नेता के रिश्तेदार का घर बताया जा रहा है। इससे पूर्व भी गढहारा थाना पुलिस वो एसटीएफ पुलिस ने संयुक्त रूप से छापामारी कर तीन तस्करों को 89,76 ग्राम स्मेक के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। जिसकी कीमत लगभग 21 लख रुपए आई गई थी। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तस्करों में वैशाली जिले के राजा पाकर थाना क्षेत्र के दोबारा कोठी निवासी राज कपूर राय का पुत्र सोनू कुमार, बखरी गांव निवासी स्वर्गीय मिथिलेश चौधरी का पुत्र राम प्रिया कुमार और दोवारा  कोठी के उपेंद्र राय का पुत्र अविनाश कुमार के रूप में पहचान की गई थी। जबकि अगस्त माह में भी बस स्टैंड में छापामारकर 30 लख रुपए के स्मैक के साथ तीन अंतररायिय तस्करों को पकड़ा गया था। जिसमें बीरपुर थाना लक्ष्मीपुर का भी एक तस्कर शामिल था। 

पुलिस के अनुसार 1 साल के अंदर जिले में दो दर्जन से अधिक स्मैक से जुड़े धंधे वाजो वो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिस तरीके से लगातार समय के छोटे बड़े खेप पकड़े जा रहे हैं उससे लगता है कि बेगूसराय  सुखे नशे की चपेट में आने का खतरा बढ़ता जा रहा है। 

जबकि बछवारा थाना अध्यक्ष परवेनदर कुमार ने गुप्त सूचना पर रानी एक पंचायत में छापा मार कर धर्मपुर निवासी श्री देव राय के पुत्र विनय कुमार राय को एक सरसों के खेत में एक किलो गांजा को छिपाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। 

जबकि गुप्त सूचना पर एफसीआई थाना पुलिस ने एक ऑटो को रोककर  जीरोमाइल से सिमरिया की ओर जा रहा था जब तलाशी ली तो उसमें रखे हुए गांजा सरीखे 5 -5 किलोग्राम का दो पैकेट बरामद किया गया। जिसकी पुष्टि थाना अध्यक्ष विनीत कुमार ने भी की है। 

यूं तो नशे के व्यवसाययों द्वारा आए दिन बरौनी रेलवे प्लेटफार्म पर लावारिस हालत में छोड़कर भाग जाने वाले तस्करों का गांजा वो अंग्रेजी एवं देसी शराब रेलवे पुलिस द्वारा बरामद किए जा रहे हैं। कुछ तस्कर पकड़े भी जाते हैं।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom