Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News सब्जी लदा पिकअप पर 1080 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार ।

सब्जी लदा पिकअप पर 1080 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार ।

मद्दनिषेध पटना एवं बेगूसराय पुलिस ने किया संयुक्त कारवाई।

बरौनी/बेगूसराय/ संवाददाता महंत राम जीवन दास।

 मद्दनिषेध पटना एवं बेगूसराय जिले की बरौनी थाना पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय उच्च पथ पर बिनोद पैट्रोल पंप के समीप सब्ज़ी लदा पिकअप पर से 120 कार्टून में 1080 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी अनुसार मद्दनिषेध पटना एवं बेगूसराय जिले के बरौनी थानाध्यक्ष विकास कुमार रंजन, पुलिस अवर निरीक्षक आलोक कुमार एवं सहायक पुलिस अवर निरीक्षक मोहन सिंह ने तेघड़ा की तरफ़ से जीरोमाइल की तरफ़ जा रहे पिकअप गाड़ी नम्बर -BR 01 जीके -2734 जिसपर हरा सब्जी लदा हुआ था। जिसमें छिपाकर 120 कार्टून में 1080 लीटर अंग्रेजी शराब रखा हुआ था। जिसे पुलिस ने मौके पर से बरामद करते हुए वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष बरौनी विकास कुमार रंजन ने बताया कि मामले में 1080 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए वैशाली जिले में बलीगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत, मानपुर गणिपुर निवासी मो हाशिम के पुत्र मो नईम को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि शराब का कार्टून हरा सब्जी के बोरे के बीच छिपा कर रखा गया था।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom