**न्यायालय के द्वारा अतिक्रमण मुक्त अभियान के तहत तेघड़ा नगर परिषद एवं बरौनी नगर परिषद क्षेत्र में स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमण कारिर्यों पर बुलडोजर के भय से अपरा तफरी मची हुई है।†
**तेघड़ा मैं अनुमंडल पदाधिकारी एवं नगर परिषद पदाधिकारी द्वारा लगभग चार दिनों से अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर की कार्यवाही जोर शोर से चल रही है।**
**जबकि बरौनी नगर परिषद क्षेत्र के दीनदयाल रोड में मापी का कार्य जारी है, यह कार्य बायपास रोड सिंधिया चौक आदि जगहों पर होना है।**
**बताया जाता है कि लगभग 30 वर्षों पूर्व एक सीमेंट व्यापारी के दो-दो टरके आवा गमन करती थी फिर भी राहगीरों को कोई दिक्कत नहीं होता था,**
**शोक हारा फुलवरिया की सीमा स्थित दीनदयाल रोड दोनों साइड के व्यवसाईयों द्वारा ऐसा अतिक्रमित कर रखा है की एक वाहन भी गुजरने में दिक्कत महसूस होती है।**
**बरौनी/बेगूसराय/ अल्फाज टाइम्स संवाददाता महंत राम जीवन दास।
न्यायालय के आदेश पर बिहार सरकार द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर बेगूसराय से लेकर बिहट नगर परिषद, तेघरा नगर परिषद एवं बरौनी नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अतिक्रमणकारियों को पहले से ही सूचित कर दिया गया है। जिसमें बेगूसराय में नगर निगम की ओर से एक सप्ताह पूर्व से ही अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर की कार्यवाही हो रही है, जबकि बिहट नगर परिषद क्षेत्र के चांदनी चौक से लेकर बिहट बाजार तक और अब जीरो माइल बरौनी के चारों ओर अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर की कार्यवाही जारी है, जबकि बरौनी नगर परिषद क्षेत्र में कई दिनों से दीनदयाल रोड में मापी कार्य किया जा रहा है, बताया जाता है कि फुलवरिया चंद्रवंशी चौक से लेकर बरौनी राधा कृष्ण कमरिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फुलवरिया तक बरौनी नगर परिषद का क्षेत्र पड़ता है। जिसमें वाटिका चौक से लेकर हाई स्कूल तक रोड के दक्षिण साइड का एरिया रेलवे के अधीन बताया जाता है, जहां भी रेलवे के द्वारा कई बार अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया गया था, वही शोकहारा उत्तरी चौक जो मिर्चाइया चौक के नाम से जाने जाते हैं से लेकर मक्खन साल तक नगर परिषद का क्षेत्र बताया जाता है,। जबकि बारो उत्तरी एवं दक्षिणी परिषद क्षेत्र में आता है। जहां-अतिक्रमण का नजारा देखा जा सकता है। दीनदयाल रोड में माफी का कार्य होते ही व्यवसाईयों में हर काम मचा हुआ है। कुछ व्यवसाई इस कार्य से असंतुष्ट भी बताए जाते हैं। जबकि यह स्थानीय लोगों में इस बात की खुशी देखी जा रही है कि जहां दो-दो ट्रक चला करते थे वहां हमेशा एक वाहन चलने पर भी जाम लग जाता है जिस कारण आम लोगों को भी घोर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था उससे तो छुटकारा मिलेगा। जबकि आम चर्चा है की अतिक्रमणकारियों को अपना-अपना अतिक्रमण हटाना ही पड़ेगा नहीं तो अतिक्रमित जगह को खाली करने के लिए सरकारी बुलडोजर चलना तय माना जा रहा है। जिन अतिक्रमणकारियों को किसी बात की शंका है तो वह खुद भी अपना अमीन रखकर माफी कराकर संतुष्टि हासिल कर सकते हैं। जिस पर भी कुछ अतिक्रमणकारियों द्वारा चिंतन मंथन जारी बताई जाती है। दूसरी ओर यह भी चर्चा है कि रेल क्षेत्र में परने वाले कॉल बोर्ड रोड में रोड के दक्षिण सटे अतिक्रमणकारियों पर क्या रेल प्रशासन भी बुलडोजर चलाएगी,? जबकि रेलवे द्वारा समस्तीपुर जिला के पटोरी में स्टेशन परिसर के बाहर अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर चला कर उन्हें हटाया गया है और वह कार्य जारी भी है।


