Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News पटोरी में अतिक्रमणकारियों पर रेल व स्थानीय प्रशासन का चला डंडा रेल की अतिक्रमित भूमि पर चला बुलडोजर

पटोरी में अतिक्रमणकारियों पर रेल व स्थानीय प्रशासन का चला डंडा रेल की अतिक्रमित भूमि पर चला बुलडोजर 


शाहपुर पटोरी सच आज तक न्यूज संवाददाता उदय कुमार की रिपोर्ट।

शहर स्थित शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन के आसपास में रेलवे की जमीन में अतिक्रमण कर दुकान चला रहे अतिक्रमणकारियों से उक्त भूमि को खाली करा लिया गया है। उक्त अतिक्रमणमुक्ति को रेल प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा बुधवार को सुबह से शाम तक हुई संयुक्त कार्रवाई में अंजाम दिया गया। उक्त कार्रवाई के दौरान हजारों की संख्या में लोग तमाशबीन बनकर देखते रहे और महीनों से अतिक्रमणमुक्ति का लगाए जा रहे कयास को उक्त प्रशासन द्वय ने महज कुछ ही घंटों में अंजाम दे डाला। हालांकि इसे लेकर इलाके में बीते कई दिनों से लोगों में नकारात्मक एवं सकारात्मक जुबानी जंग छिड़ा था, जिसपर बीती शाम विराम लग गया। हालांकि सूत्रों की माने तो उक्त खाली कराए गए भूमि पर अभी भी कतिपय लोगों की गिद्ध दृष्टि है परंतु रेल प्रशासन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि खाली कराए गए भूमि पर अब अतिक्रमण करने वाले को रेल प्रशासन किसी भी सूरत में नही बख्शेगी। दूसरी ओर शहर के अन्य सड़को की भी पैमाईश युद्ध स्तर पर जारी है। मापी समाप्त होते ही वहां भी अतिक्रमणमुक्ति की कार्रवाई शुरू की जाएगी। सच तो यह है कि इलाके में बढ़ती आबादी एवं महिलाओं के बदलते सोच के कारण अब महिलाएं भी घर से बाहर निकल हाट बाजार की काम को निपटाने लगी है फलस्वरूप शहर में भीड़ का होना स्वाभाविक है। दूसरी ओर जाम का एक मुख्य कारण शहर में दिन में बड़ी गाड़ियों का आना जाना भी है जिसपर जाम संघर्ष समिति के सदस्यों द्वारा बड़े गाड़ियों के शहर में प्रवेश की समय सीमा निर्धारण की मुहर लग चुकी है। अब बस स्थानीय प्रशासन के स्वीकृति का इंतजार है। संभावना है कि स्थानीय प्रशासन द्वारा स्वीकृति मिलते ही बड़े शहर में बड़े गाड़ियों के निर्धारित किए गए समय सीमा के दौरान आवागमन बंद हो जाएगा।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom