भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने बिहार को दिया डबल तोहफा।
45 वर्षीय नितिन नवीन राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए वही 56 वर्षीय संजय शरावगी बिहार के नए भाजपा अध्यक्ष बनाए गए।
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पद नितिन नवीन ने ग्रहण किया, वही संजय सराभागी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पद ग्रहण किया।
पद ग्रहण करने के समय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित साह, धर्मेंद्र प्रधान पीयूष गोयल एवं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष को बधाई दी।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का पद ग्रहण करते ही भाजपा एवं जदयू के नेताओं ने संजय शरावगी को बधाई दी।
बरौनी/बेगूसराय/सच आज तक न्यूज संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट
2025 के विधानसभा में राजग गठबंधन को अपार बहुमत मिलने पर और भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरन पर पार्टी संगठन ने बिहार को दिया बड़ा तोहफा। केंद्रीय नेतृत्व द्वारा भारतीय जनता पार्टी के पंच निष्ठा के सिपाही एवं संगठन के लिए समर्पित 45 वर्षीय नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया, तो दरभंगा से छह वार के विधायक संजय शरावगी को बिहार प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष मनोनीत किया। सोमवार को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी मुख्यालय में औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर भाजपा नेता जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान एवं पीयूष गोयल सहित दर्जनों वरिष्ठ नेताओं ने नितिन नवीन को बधाई दी। जबकि दरभंगा के छह बार के विधायक रहे संजय सरावगी को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को शराब की को बिहार प्रदेश अध्यक्ष पद का प्रभार सोपा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित गठबंधन के सभी नेताओं ने उन्हें बधाई दी। बिहार के पत्र निर्माण मंत्री नितिन नवीन के भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के अगले दिन ही संजय सरावगी को प्रदेश का कमान सौपा गया। जीस से पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं संगठन के कार्यकर्ताओं में खुशियों की बहार आ गई। यहां तक की जदयू के नेताओं द्वारा भी बधाइयां देंने की सिलसिला जारी हो गई। बिहार के दोनों नेता पंच निष्ठा के सिपाही, कर्तव्य सील, संगठन के लिए निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में जनता की सेवा में लग्नशील रहे हैं।




