Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News जनता दल (यूनाइटेड),दिल्ली प्रदेश के प्रदेश महासचिव मनोनीत किये गए सर्वेश कश्यप बरौनी,बेगुसराय के हैं मूल†* निवासी हैं। **बिहार में जनता दल यूनाइटेड के बेहतर प्रदर्शन के बाद अब देशभर में नीतीश कुमार व जदयू की चर्चा हो रही है। देश भर में सक्रिय हो चुकी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने संगठन को और अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने की दिशा में नए प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गयी। इसी क्रम में बरौनी , बेगुसराय स्थित नगरपरिषद बरौनी वार्ड 15 के मूल निवासी सर्वेश कश्यप को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है।**

 *जनता दल (यूनाइटेड),दिल्ली प्रदेश के प्रदेश महासचिव मनोनीत किये गए सर्वेश कश्यप बरौनी,बेगुसराय के हैं मूल†* निवासी हैं।


**बिहार में जनता दल यूनाइटेड के बेहतर प्रदर्शन के बाद अब देशभर में नीतीश कुमार व जदयू की चर्चा हो रही है। देश भर में सक्रिय हो चुकी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने संगठन को और अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने की दिशा में नए प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गयी। इसी क्रम में बरौनी , बेगुसराय स्थित नगरपरिषद बरौनी वार्ड 15 के मूल निवासी सर्वेश कश्यप को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है।**


बरौनी/बेगूसराय/सच आज तक न्यूज संवाददाता महंत राम जीवन दास ।

जद यू की दिल्ली प्रदेश कार्यालय ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली के जंतर मंतर स्थित जदयू के राष्ट्रीय कार्यालय पर भव्य कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने सर्वेश कश्यप को प्रदेश महासचिव बनाये जाने कि घोषणा की। विज्ञप्ति के अनुसार इस अवसर पर सर्वेश कश्यप के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों से आये लगभग 500 नए लोगों ने जद यू के नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विचारों, सिद्धांतों और विकासवादी सोच से प्रेरित होकर जदयू की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम के दौरान दिल्ली में पांच लाख नए सदस्य को जोड़ने के लक्ष्य के प्रति कार्यकर्ताओं से संकल्प भी करवाया गया ।शनिवार को जनता दल यू ने आधिकारिक तौर पर नोटिफिकेशन जारी कर इसकी पुष्टि भी की है। जदयू दिल्ली के प्रदेश महासचिव बनाये गए सर्वेश कश्यप मूल रूप से नगर परिषद बरौनी के वार्ड 15 स्थित राजेन्द्र रोड निवासी हैं। सर्वेश नेपथ्य में रह कर कई वर्षों से पार्टि से जुड़े रहे हैं। कई चुनावों में चुनाव प्रबंधन का कार्य भी संभाल चुके हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2024 व बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में दिए गए जिम्मेदारीयों को उनके कुशल प्रबंधन के लिए सर्वेश को ये बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने सर्वेश को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सर्वेश कश्यप के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं हमे विस्वास है आप पार्टी को मजबूती प्रदान करने हेतु काम करेंगे। हम सब लोग साथ मिलकर समाज के हर वर्ग के हित में कार्य करेंगे।


मुख्य रूप से बॉलीवुड व मनोरंजन उद्योग में देश भर में काफी सक्रिय सर्वेश कश्यप हिंदी फ़िल्म का निर्माण भी कर चुके हैं। सर्वेश कश्यप अपने सामाजिक कार्यों से बिहार - यूपी व झारखंड में काफी प्रचलित हैं। मनोरंजन जगत से जुड़े होने की वजह से पूर्वांचल के युवाओ में इनकी खूब प्रसिद्धि है। कई राष्ट्रीय व राजकीय सम्मान से सम्मानित व लन्दन बुल ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नामित सर्वेश कश्यप को प्रदेश महासचिव बनाये जाने से माना जा रहा है कि पार्टी का ये कदम दिल्ली में रह रहे पूर्वांचलि युवाओं को साधने की कोशिशों में से एक महत्वपूर्ण हिस्सा  है।

मीडिया संपर्क

+91 9355414142

+91 9709058893

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom