Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News पूर्वी भारत के भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले पहले नेता बने, महज 45 वर्षीय नेता पटना के बांकीपुर से लगातार पांच बार विधायक चुने जाने एवं नीतीश सरकार में मंत्री, नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया । नितिन नवीन की ऊर्जा और समर्पण संगठन को मजबूत करेगा।महज 45 वर्ष की आयु में संगठन की बड़ी जिम्मेदारी

पूर्वी भारत के भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले पहले नेता बने, महज 45 वर्षीय नेता पटना के बांकीपुर  से लगातार पांच बार विधायक चुने जाने एवं नीतीश सरकार में मंत्री, नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया ।


नितिन नवीन की ऊर्जा और समर्पण संगठन को मजबूत करेगा।महज 45 वर्ष की आयु में संगठन की बड़ी जिम्मेदारी।


भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उपरांत नितिन नवीन को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।


नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी एवं जनता दल यू के नेताओं ने भी उन्हें बधाई दी।


बरौनी/बेगूसराय/सच आज तक न्यूज संवाददाता महंत राम जीवन दास ।


भारतीय जनता पार्टी बिहार भाजपा के प्रखर युवा, विनम्र एवं अनुभवी नेता नितिन नवीन को राष्ट्रीय नेतृत्व ने कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। बिहार सरकार के मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। बिहार के बांकीपुर से लगातार पांच बार विधायक बने एवं नीतीश सरकार में मंत्री, युवा क्रांति के 45 वर्षीय नितिन नवीन को जेपी नड्डा के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सोपी गई है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इसकी विधि बत घोषणा की। उनके अनुसार घोषणा होते ही इनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। नितिन नवीन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हुए। जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी , गृह मंत्री अमित शाह सहित बड़े नेताओं ने भी उन्हेंबधाई दी है। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय में उनका जोरदार स्वागत किया गया। संगठन के तमाम नेताओं एवं सहयोगी दलों के नेताओं ने भी उन्हें बधाई दी और उनका स्वागत किया। नितिन नवीन पटना के बांकीपुर से लगातार पांच बार  विधायक चुने गए। 2006 में वह पहली बार विधायक बने थे। 2021 में पहली बार नीतिश सरकार में मंत्री बने। उनकी नियुक्ति पत्र भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने रविवार को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि तत्काल प्रभाव से नियुक्ति लागू की गई है। 23 में 1980 में जन्मे नितिन नवीन को 45 वर्ष की आयु में पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। नितिन नवीन की ऊर्जा और समर्पण पार्टी को मजबूत करेगा। वह एक युवा और कर्मठ नेता है, जिनके पास समृद्ध संगठनात्मक अनुभव है। कई बार विधायक एवं मंत्री के रूप में उनका प्रभाव साली रिकॉर्ड रहा है। उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बधाई दी है। वहीं सबसे बड़ी राज्य राज्य उत्तर प्रदेश के पंकज चौधरी भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष बनाए गए। जिनकी घोषणा पीयूष गोयल ने की। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने नए प्रदेश अध्यक्ष को बीजेपी का झंडा दिया। वही दायित्व मिलते ही पंकज चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। डॉ राम मनोहर लोहिया लॉ कॉलेज के हाल में 3500 कार्यकर्ताओं वो एवं नेताओं की मौजूदगी में चौधरी के नाम का ऐलान किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom