पटोरी में लगने वाली जाम से निजात को ले एसडीओ ने बुलाया बैठक में शामिल होंगे जाम संघर्ष समिति के सूत्रधार, सदस्य, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि व प्रबुद्धजन।
शाहपुर पटोरी सच आज तक न्यूज़ संवाददाता उदय कुमार।
आगामी 2 दिसंबर को अनुमंडल मुख्यालय के संबोधि कक्ष में जाम से निजात हेतु एसडीओ विकास कुमार पाण्डेय पटोरी जाम संघर्ष समिति के पदाधिकारी, सदस्य, अनुमंडल क्षेत्र के समाजसेवी, प्रबुद्धजन एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विचार विमर्श उपरांत कोई ठोस कदम उठाया जाएगा। उक्त आशय कि सूचना अनुमंडल प्रशासन द्वारा सक्षम माध्यम से दी गई। वैसे सूचना देने का सिलसिला अभी भी जारी है। उक्त बैठक में नगर अध्यक्षा, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी, डीएसपी, बिजली विभाग के कनीय अभियंता, आरडब्ल्यूडी के कनीय अभियंता, बीडीओ पटोरी, सीओ एवं थाना प्रभारी पटोरी विशेष रूप से शामिल होंगे। उक्त जानकारी एसडीओ श्री पाण्डेय ने दी।




