पटोरी के मिर्जापुर से 406 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी फरार
शाहपुर पटोरी सच आज तक न्यूज़ संवाददाता उदय कुमार।
थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव स्थित एक गोशाला के पास से स्थानीय थाने की पुलिस ने 406.50 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। उक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि उक्त गांव निवासी भूलू पासवान के गोशाला के पीछे रखे 20 कार्टून एवं 15 बोरे में रखे 56 पीस 750 मिली लीटर के बोतल में कुल 406 लीटर विदेशी शराब गुप्त सूचना के आधार पर बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त छापामारी के दौरान कारोबारी फरार हो गया। वैसे पुलिस द्वारा विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।




