विद्युत करेंट से बच्चें की मौत।
बीहट सच आज तक न्यूज़ संवाददाता मुकेश कुमार( बेगूसराय)।
बरौनी थाना अंतर्गत नींगा वार्ड संख्या 06 निवासी मनोज तांती का 12 वर्षीय पुत्र विकास कुमार की मौत रविवार की शाम घर के पास विधुत तार में सटने की वजह से हो गई है। जानकारी अनुसार मृतक के पिता मनोज तांती ने बरौनी थाना में दिए आवेदन में बताया कि रविवार को घर के पास शादी था।हम लोग घर के पास थे। विधुत तार नीचे रहने की वजह से विकास कुमार तार के संपर्क में आ जाने की वजह से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार के लोग ने देखा कि करेंट लगा है।आनन फानन में परिजनों ने ईलाज हेतु बेगूसराय ले गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।इसकी सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बरौनी थाना पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर आगे की कारवाई में जुट गई।





