Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News शिक्षकों को सीबीएसई की नयी शिक्षा नीति के प्रावधानों की दी गयी जानकारी

 शिक्षकों को सीबीएसई की नयी शिक्षा नीति के प्रावधानों की दी गयी जानकारी


बरौनी महामना प्लस टू विद्यालय में सीबीएसइ सीओइ प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन


सच आज तक न्यूज़ संवाददाता मुकेश कुमार

रविवार को बरौनी महमाना नॉलेज हेरिटेज प्लस टू स्कूल में सीबीएसइ सीओइ का एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम रविवार को सीबीएसई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तत्वावधान में एकदिवसीय विशेष शिक्षक प्रशिक्षण था. प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य नई शिक्षा नीति के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान करना तथा शिक्षकों को इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सक्षम बनाना था. कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 60 से अधिक शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया. कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के मेंटर एमएनएनआईटी इलाहाबाद डॉ

प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेते प्रतिभागी.

बसंत कुमार, सीबीएसइ रिसोर्स पर्सन गणेश कुमार सिंह, अनमोल कुमार दुबे व विद्यालय की प्राचार्या मीनाक्षी भारती ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. प्रशिक्षण के दौरान तकनीकी सहयोग की जिम्मेदारी विद्यालय के शिक्षक माधव सिंह राजपूत एवं अर्पित मिश्रा ने निभायी. पूरे कार्यक्रम का संचालन पुरुषोत्तम सिंह ने किया. ट्रेनिंग सत्र

का समापन विद्यालय प्रबंधक राजीव कमल सिन्हा ने किया. वहीं कार्यक्रम उपरांत धन्यवाद ज्ञापन स्कूल इंचार्ज गौरव मिश्रा ने किया. मौके पर विद्यालय निदेशक यशवंत कुमार ने कहा शैक्षणिक सुदृढ व्यवस्था से ही समाज और देश को विकसित बनाया जा सकता है मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom