ओबीसी एसोसिएशन के औपचारिक बैठक में 25 मुद्दों पर हुई चर्चा
रेलवे कॉलोनी, रेल आवास की मरम्मत, उचित स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, स्टेशन पर पद स्थापित गार्ड एवं लोको पायलट के लिए समुचित रेल आवास की उपलब्धता, उचित मेडिकल चिकित्सा एवं स्कूल आदि के मूल सुविधा की व्यवस्था करने पर चर्चा हुई।
बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास।
डी डी यू मंडल:– मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागार में ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्पलाई एसोसिएशन की औपचारिक बैठक मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत ओबीसी के एसोसिएशन के जोनल महामंत्री श्री सुबोध पोद्दार के संबोधन के साथ हुई ,जिसमें मंडल सचिव मनोज कुमार, मंडल अध्यक्ष राजीव रंजन के द्वारा कुल 25 मदों पर चर्चा की गई। मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी एवं वरीय मंडल वित्त प्रबंधन के साथ-साथ सभी शाखा के शाखा अधिकारी बैठक में मौजूद रहे। ओबीसी एसोसिएशन ने कर्मचारियों के समस्या पदोन्नति, महिला रेल कर्मचारियों के लिए क्रू सेल एवं अन्य सभी कार्यालय जहां महिला रेस्ट रूम नहीं हैं, वहां जल्द से जल्द इसकी व्यवस्था कराई जाए, जैसी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया गया, एवं रेलवे कॉलोनी रेल आवास की मरम्मत, रेल आवास कॉलोनी में उचित स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, नवीनगर, अंकोहरा स्टेशन पर पदस्थापित रनिंग कर्मचारी (गार्ड एवं लोको पायलट )के लिए समुचित रेल आवास की उपलब्धता, उचित मेडिकल चिकित्सा एवं स्कूल आदि जैसी मूल भूत सुविधा की व्यवस्था की जाए। मंडल स्तर एवं अनुमंडलीय अस्पताल में मेडिकल चिकित्सा में दवा का वितरण, जांच की सुविधा का अभाव तथा ट्रैफिक अस्पताल का बंद होना, रेफर को सुगम एवं पारदर्शी बनाना, एवं अन्य कर्मचारियों के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने सभी समस्याओं को यथा समय निराकरण किया जाने का आश्वासन भी दिया। बैठक में जोनल वित्त सचिव विमल कुमार, अतिरिक्त मंडल सचिव चंद्रशेखर कांति, अनीता देवी, देवघर राय, सी बी गुप्ता, दीपेंद्र कुमार, उपेंद्र कुमार, मनोज कुमार सिंह, एम डी वर्मा, मनोज कुमार, शिव कुमार यादव, अजीत कुमार, नीरज कुमार, जितेंद्र कुमार, गया से वीरेंद्र कुमार, राजेश कुमार, एवं रंजन कुमार उपस्थित थे।



