बेगूसराय सच आज तक न्यूज संवाददाता प्रभात कुमार सहनी
बेगूसराय जिला अंतर्गत बछवाड़ा प्रखंड के दादोपुर पंचायत के वार्ड नंबर 12 निवासी स्वo भुवनेश्वर साह जी की धर्मपत्नी माझो देवी का कानू विकास संघ के तत्वाधान में चौरासी भोज सह श्रद्धांजलि आयोजित किया गया l जिसकी अध्यक्षता संघ के बेगूसराय जिला उपाध्यक्ष सुनील साह ने किया तथा मंच संचालन युवा जिला अध्यक्ष प्रभात कुमार साह ने किया l मुख्य अतिथि वैश्य जागरण मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजकुमार आज़ाद ने सम्बोधित करते हुए कहा कि अति शिक्षित व्यक्ति एस पी, कलेक्टर बनकर माता पिता को वृद्धआश्रम पहुँचाकर मंदिर मंदिर भगवान को खोजता फिरता है लेकिन अध्यात्मिक व्यक्ति ग़रीबी में जीवन गुजर बसर करते हुए भी अपने माता पिता को भगवान मानता रहता है l महंथ रामविलास साहेब ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पति के मरने के बाद लाश को सभी पत्नी राजा कहती है लेकिन कुछ स्त्री ही अपने पति को जीते जी राजा मानते रहती है l मुख्य वक्ता वैश्य जागरण मंच के महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ पूनम आज़ाद ने अपने भजन " बेटा ले हम चोरी कर लौं बेटी ले बेईमानी स्वामी जे डाका डाल लौं कोय नै दै छै काम असगर देहिया जाय छै सिमरिया धाम l " कानू विकास संघ के जिला अध्यक्ष बूटन साह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कलयुग में संगठन ही असली भगवान है l विशिष्ट अतिथिगन समस्तीपुर जिला अध्यक्ष डॉ आर के साह, भरत साह, हारमोनियम पर केवटा निवासी बैजनाथ महतो, नाल पर रशीदपुर निवासी छेछन पासवान आदि नेताओं ने सम्बोधित किया l स्वo भुवनेश्वर साह जी के दोनों सुपुत्रों साठा रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर सीता राम साह एवं किसान भगीरथ साह ने सभी अतिथियों को चादर ओढ़ाकार तथा पुष्पों की माला पहनाकर सम्मानित किया l




