हॉकी खेल प्रतियोगिता में विजय प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
राजगीर खेल प्रतियोगिता में अंडर 17 बालक हॉकी में बेगूसराय की टीम ने समस्तीपुर को 2-0 से हराया।
बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास।
राजगीर खेल प्रतियोगिता में अंडर 17 बालक हॉकी में बेगूसराय की टीम ने समस्तीपुर को 2-0 से हराया। बेगूसराय की टीम में नोर्थ सेंट विलियम्स एकेडमी तीलरथ से 14 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।नोर्थ सेंट विलियम्स एकेडमी तीलरथ से गए बच्चों ने खेले गए मैच में समस्तीपुर के बच्चे को 2-0 से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा कर अपने जिला एवं स्कूल का नाम रौशन किया। इस टीम में उमंग कुमार, सुधांशु, प्रिंस, रोहन, हर्ष, शुभम,रवि किशन, आयुष, उत्कर्ष, रईस आलम, तौसीफ आदि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया था। स्कूल के संस्थापक डॉ मोहन कुमार परिहस्त अपने बच्चों के लिए खुशी जताई। उन्हें विद्यालय पहुंचने पर फुलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया।



