बीहट चांदनी चौक से फुटकर दुकानदारों ने बुलडोजर के भय से अतिक्रमित जमीन खाली करना प्रारंभ कर दिया। आज नौ दिसंबर से चलेगा बुलडोजर।**
अतिक्रमणकारि दुकानदारों ने तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार को बेंडिंग जॉन बनाकर दुकानदारों को व्यवस्थित करने की मांग को लेकर मांग पत्र रखी।
विधायक ने नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार ,मुख्य पार्षद, उपमुख्यपार्षद से बातचीत कर चौक के पास ही निजी जमीन लीज पर लेकर वेंडिंग जोन बनाकर फुटकर दुकानदारों को व्यवस्थित करने की मांग की।
अधिकारी एवं पार्षदों ने उनके बातों पर वेंडिंग जोन बनाकर फुटकर दुकानदारों को व्यवस्थित करने की बातें स्वीकार की।
कुछ लोगों को जो दुकानदारों से किराया वसूलते थे उनके चेहरे पर सब्जी दाल की फिकीर सताने लगी है।
बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट।
न्यायालय के आदेश पर बिहट नगर परिषद क्षेत्र के चांदनी चौक से लेकर नेशनल हाईवे , सर्विस लेन को एवं बाजारों को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान आज 9 दिसंबर से प्रारंभ होगा। जिसको लेकर फुटकर दुकानदारों ने अपनी -अपनी दुकानो को हटाना प्रारंभ कर दिया है, एवं एक शिष्टमंडल बनाकर तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार से मिलकर एक मांग पत्र देकर अपनी समस्याओं को रखा। विधायक ने त्वरित कार्यवाही करते हुए बिहट नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार, मुख्य पार्षद बबीता देवी, उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार से वार्ता कर चांदनी चौक के आसपास ही निजी जमीन लीज पर लेकर वेंडिंग जोन बनाकर फुटकर दुकानदारों को व्यवस्था करने का आग्रह किया। जिस पर कार्यपालक पदाधिकारी मुख्य पार्षद एवं उपमुख पार्षद ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुकानदारों को व्यवस्थित करने के लिए वेंडिंग जोन निजी जमीन लेकर बनाने की स्वीकृति दी। तीनों अधिकारियों ने दुकानदारों को व्यवस्थित करने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। फिलहाल जिला प्रशासन के निर्देश पर मंगलवार 9 दिसंबर से बिहट चांदनी चौक के निकट, नेशनल हाईवे, तथा बिहट बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए तत्पर है। ताकि वाहनों के परिचालन वो आम लोगों को आवाजाही में सहूलियत हो सके। कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि करीब एक महीने से अतिक्रमणकारियों को एन एच 31, सर्विस लेन, बिहट बाजार,पोखर के आसपास से अतिक्रमण मुक्त करने के लिए कहा जा रहा था। इसके साथ-साथ बरौनी नगर परिषद के द्वारा भी अतिक्रमणकारियों को माइकसे एलोइंसिंग कर 24 घंटे के अंदर अपना अपना दुकान, मकान हटा लेने का फरमान जारी कर दिया गया है। जिसको लेकर अतिक्रमण काड़ियों में हरकमप मचा हुआ है। दबंग अतिक्रमणकारियों द्वारा अपना-अपना पहुंच पैरबी भी लगाने के चक्कर में दौड़ भाग प्रारंभ किए हुए हैं, वही दबंगो को किराया देकर अपना रोजी-रोटी चल रहे फुटकर दुकानदारों में हलचल मची हुई है कि अब क्या होगा? सभी एक दूसरे का मुंह देख रहे हैं। की पहले कौन अपना दुकान हटाना शुरू करता है। जबकि फुटकर दुकानदारों से किराया वसूल करने वाले दबंगो को जबरन किराया लेने से छुटकारा मिलने पर चेहरे पर उदासी छाई हुई है।आय हो भगवान,ई की होय रहलै है ,बाजार से सब्जी- दाल की पूर्ति कैसे होतै।**



