Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News न्यायालय की आदेश पर बरौनी नगर परिषद क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए 24 घंटे में अतिक्रमणकारियों को माइकिंग कर सूचित किया गया था। जो समय बीत गया

न्यायालय की आदेश पर बरौनी नगर परिषद क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए 24 घंटे  में अतिक्रमणकारियों को  माइकिंग कर सूचित किया गया था। जो समय बीत गया।


नगर परिषद क्षेत्र के शोकहारा-फुलवरिया की सीमा दीनदयाल रोड में जब नापी का कार्य प्रारंभ हुआ तो अतिक्रमण कारिर्यों में हलचल मचने लगी।

बताया जाता है कि उक्त सड़क की चौड़ाई नकशे के अनुसार कहीं 34 है तो कहीं 28 भी है, कहीं 32 है तो कहीं 34 भी है। लेकिन वर्तमान में वह 12 से 15 के बीच में चौड़ाई स्थित है।

उक्त सड़क के दोनों और व्यवसाईयों का घर, दुकान, मकान,वो ठाकुरबारी, मंदिर वो मस्जिद भी है। जो  चलाए मांन सड़क से सटे हुए हैं।

सूचना पाने के बाद भी स्थानीय लोग एंक्रोचमेंट हटाने को तत्पर नहीं दिख रहे।

जबकि सड़क के बगल  के वासियो द्वारा अपने-अपने घरों के गंदे पानी भी सड़कों पर ही बहाते रहे हैं। जिस कारण दशकों से उक्त मार्ग पर आवा गमन भी ठप हो गया था।

बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम से चर्चित मार्ग जो बरौनी नगर परिषद क्षेत्र के फुलवरिया दो एवं शोकहारा एक के बीच की सीमा पर अवस्थित है। उक्त सड़क के दोनों और व्यवसाईयों का गढ माना जाता रहा है। आम जनता की गर माने तो उक्त सड़क से दो-दो ट्रके   पास किया करती थी। अब उक्त मार्ग से सिंगल वाहन भी निकलने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। एक बुद्धिजीवी के अनुसार आमिन ने नकशे के हिसाब से बताया। कि उक्त सड़क की चौड़ाई कहीं 34 तो कहीं 28 भी है, कहीं 32 तो कहीं 30 भी है। जबकि वर्तमान में उक्त सड़क 12 से 15 के बीच की चौड़ाई बताई जाती है। बरौनी नगर परिषद द्वारा अमिन से उक्त मार्ग की नापी कराई जा रही है। जिसको लेकर स्थानीय व्यवसाययों में हलचल मची हुई है। आम लोगों के अनुसार उक्त मार्ग को स्थानीय निवासियों के द्वारा अपने घरों के गंदगी से दशकों से नदी नाले में तब्दील किए हुए था। जिसमें कुछ दिन पहले सड़क की मरम्मत कराई गई है। 

उक्त मार्ग में भगवती मंदिर, काली मंदिर, जो सड़क से दूर है। भोलानाथ मंदिर, ठाकुरबारी (जहां ठाकुर बाबा का स्थान छत पर दिया गया  है) मस्जिद भी है। इन सब स्थान में भी व्यवसाईयों के लिए दुकाने खुली हुई है। जो चलाए मांन सड़क से सटे हुए अवस्थित है। आमिन द्वारा हो रहे नापी से कई लोगों के चेहरे मुरझाए हुए बताए जाते हैं। क्योंकि नापी में कई दुकानो, मकानो के अंदर सरकारी जमीन  होने के कारण अमिन वहां नापी का निशान लगा रहे हैं। मंगलवार को बाजार से मलिक टोला तक की नापी होने की बात बताई जाती  है।आवकी होतै हो भाय, सड़क के जमीन पर बहुत दिन मौज उड़ैलिऐ, कहै छै की अतिक्रमण हटवे  के लेयकर न्यायालय के आदेश छैय। तव तअ कोय पैरवीयो नै सुनतै। केना बचतै हो भाय,दोकान-मकान टुटवे करतै? जबकि बरौनी नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न सड़कों के बगल में अनधिकृत  रूप से बसे दुकानदारो द्वारा अपनी-अपनी बाड़ी का इंतजार कर रहे हैं। कि जब मेरे सड़क में बुलडोजर प्रवेश करेगा,  उसी छण अपनी-आपनी दुकाने हटाना प्रारंभ कर देंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom