बिहार विधानसभा चुनाव में निर्वाचित मैथिली ठाकुर सहित 14 विधायकों ने मैथिली में, पांच विधायक उर्दू में और तीन विधायक ने संस्कृत में शपथ ली।
शपथ लेते वक्त प्रारूप को गलत ढंग से पढ़ने के कारण, रेनू, अनीता को टोका एवं विभा पढ़ने में अटकती रही।
बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता/ महंत राम जीवन दास
बिहार विधानसभा 2025 के चुनाव में निर्वाचित हुए विधायकों में से चर्चित कलाकार मैथिली ठाकुर सहित 14 विधायकों मैथिली में शपथ ली, जबकि पांच विधायकों ने उर्दू में एवं तीन विधायकों ने संस्कृत में शपथ लिया। जबकि रेनू एवं अनीता को शपथ प्रारूप को गलत ढंग से पढ़ने के कारण प्रोटेम स्पीकर ने टोका तथा एक सदस्य विभा देवी ने प्रारूप से बाहर जाकर अपना शपथ ग्रहण पटना शुरू किया तो उन्हें भी बीच में ही रोक दिया गया, जबकि कृष्णा नंदन पासवान भी शपथ प्रारूप पढ़ने में गड़बड़ा गए। इसी तरह कुछ अन्य विधायकों ने भी शपथ पढ़ने में गड़बड़ी की। उन्होंने ईश्वर और सत्य निष्ठा दोनों की शपथ ली जिससे प्रोटेम से स्पीकर ने रोक दिया और किसी एक के प्रति शपथ लेने को कहा। विवाह देवी शपथ पत्र पढ़ने में अटकती रही उन्होंने बगल में बैठी हुई मनोरमा देवी के सहयोग से अपना शपथ पत्र पढ़ा।
मिथिलांचल क्षेत्र से आने वाले विधायकों में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, झंझारपुर के विधायक नीतीश मिश्रा, अलीपुर से नवनिर्वाचित सबसे कम उम्र की विधायक एवं चर्चित गायिका मैथिली ठाकुर जो मैं मैथिल का पाग एवं मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी में, उनके अलावा सुधांशु शेखर, विनोद नारायण झा, मीना कामत, माधव आनंद, सुजीत कुमार, विजय चौधरी,राजेश कुमार मंडल, संजय सरावगी, रामचंद्र प्रसाद, मुरारी मोहन झा और आसिफ अहमद ने मिथिला की मां बनाते हुए मैथिली में शपथ ली, जबकि आबिदुर रहमान मोहम्मद मुर्शीद आलम, कमरुल होदा सरवर आलम और अख्तरुल ईमान ने उर्दू में शपथ ली। वही सोनबरसा से जदयू विधायक रत्नेश सादा और मुकेश कुमार ने भी संस्कृत में शपथ ली। चार विधायकों ने लोजप्पा के विष्णु देव पासवान भाजपा के सिद्धार्थ सौरभ जदयू के चेतन आनंद और राहुल सिंह ने अंग्रेजी में शपथ ली। वहीं कई विधायकों ने सदन के अंदर जय बिहार जय भारत बिहार जिंदाबाद सीमांचल जिंदाबाद एवं जय भीम जैसे नारे भी लगाए। जबकि तेघड़ा विधानसभा से नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी के विधायक रजनीश कुमार, विरोधी दल के तेजस्वी यादव सहित अन्य विधायकों ने हिंदी में शपथ ली।


