Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News लगभग 34 वर्षों पूर्व 1990 में पहली बार विधायक बने डा० प्रेम कुमार विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया,वे18वे विधानसभा अध्यक्ष होंगे।

लगभग 34 वर्षों पूर्व 1990 में पहली बार विधायक बने डा० प्रेम कुमार विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया,वे18वे विधानसभा अध्यक्ष होंगे।


सच आज तक न्यूज संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व गया से लगातार नौ बार विधायक चुने गए डॉक्टर प्रेम कुमार बिहार विधानसभा के 18 वे अध्यक्ष होंगे। जिनका निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना तय माना जा रहा है। उन्होंने सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन किया। वह अकेले ही इस पद के लिए दावेदार है। इनकी घोषणा मंगलवार के दिन के 3:00 के बाद की जाएगी। 

इससे पूर्व विजय कुमार सिन्हा और नंदकिशोर यादव भाजपा कोटे से विधानसभा के अध्यक्ष रह चुके हैं। इन तीनों के पूर्व जदयू के दो स्पीकर उदय नारायण चौधरी और विजय कुमार चौधरी रह चुके हैं। 

डॉक्टर प्रेम कुमार पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमावली के अनुसार सदन का संचालन करेंगे। इसमें सभी दलों का सहयोग लेकर कार्य करेंगे। सभी सदस्यों को साथ लेकर चलेंगे। 

उन्होंने कहा कि इस बार एक सौ से अधिक नए सदस्य निर्वाचित होकर आए हैं और उन्हें सदन की कार्य प्रणाली से अवगत कराने के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित होगी। प्रथम बार चुने गए विधायकों को प्रसन्न कल, शून्य काल, ताराकित और अतरंगकित प्रश्न आदि की जानकारी भी दी जाएगी।

डॉ प्रेम कुमार पहली बार 1990 में गया से विधायक बने थे और तब से 9 बार जीत दर्ज कर चुके हैं। वै 1995, 2000, 2005, 2010, 2015 एवं 2025 में भी लगातार नौवी बार जीत हासिल की। 

अत्यंत पिछड़ा वर्ग के नेताओं में अपनी पहचान बन चुके वे मगध विश्वविद्यालय से पीएचडी उपाधिधारी भी है।

डॉक्टर प्रेम 2015 से 2017 तक नेता विरोधी दाल भी रह चुके हैं। जयप्रकाश आंदोलन से राजनीति में डॉक्टर प्रेम कुमार पहले विभिन्न कॉल करो में 10 से अधिक विभागों के मंत्री भी रहे हैं। पहली बार वर्ष 2005 में नीति सरकार में मंत्री बने, 2010, 2017 से 2020 और 2020 से 2024 में भी कैबिनेट मंत्री रहे। वे पथ निर्माण विभाग नगर विकास में मंत्री भी जा चुके हैं। अब वे 2025 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कोटे से विधानसभा के अध्यक्ष पद के पद के लिए अपना नॉमिनेशन पत्र दाखिल किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom