Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News 99,09 लख रुपए के साथ मोकामा वार्ड संख्या 14 रामचरण टोला निवासी माधव मुकुंद का पुत्र संजय कुमार गिरफ्तार।**

 99,09 लख रुपए के साथ मोकामा वार्ड संख्या 14 रामचरण टोला निवासी माधव मुकुंद का पुत्र संजय कुमार गिरफ्तार।

नई दिल्ली से बरौनी की ओर आ रही वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन में गोरखपुर में चढने के दौरान जीआरपी एवं आरपीएफ की संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार। शुक्रवार की सुबह जांच के दौरान की गईगिरफ्तारी।

बरौनी/बेगूसराय/संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट

पटना जिला के मोकामा वार्ड संख्या 14 निवासी माधव मुकुंद का पुत्र संजय कुमार को -99,09 लाख रुपए के साथ गोरखपुर जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या दो से जांच के दौरान रेल राज्यकीय  थाना पुलिस एवं रेलवे सुरक्षा बल के संयुक्त जांच में सूटकेस के साथ वैशाली ट्रेन में चढ़ने के दौरान समदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया गया। जांचों उपरांत उक्त सूटकेसमें -99,09 लख रुपए पाए गए। उक्त रुपया के संबंध में पूछे जाने पर गिरफ्तार व्यक्ति ने पुलिस को बताया की चिलुआताल क्षेत्र के बरगदवा के एक व्यक्ति से उक्त रुपए लिए है । रेल पुलिस ने उक्त बातों की जानकारी आयकर विभाग की टीम को भी  दी। आयकर विभाग के इन्वेस्टिगेशन टीम ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ जारी कर दी है। बरामद की गई नोटों के विषय में माकूल जवाब नहीं मिलने के कारण गिरफ्तार किए गए व्यक्ति से सघन जांच प्रक्रिया जारी है। आयकर की टीम ने नगदी को जप्त कर अब इस बात की जांच कर रही है की ,माधव मुकुंद के पुत्र संजय कुमार ने किसी राजनीतिक दल के व्यक्ति से गोरखपुर में रुपए उठाया या फिर किसी और कारोबारी से। क्या यह रुपया किसी राजनीतिक दल द्वारा मोकामा क्षेत्र में यह 500,500 रुपए का बंडल मतदाताओं को बांटकर भोट खरीदने जा रहा था। नोट व्यापारी की हिम्मत तो देखिए कि वह इतनी बड़ी रकम सूटकेस में लेकर ट्रेन से सफर करने वाला था। गोरखपुर जंक्शन के रेल राजकीय थाना, रेलवे सुरक्षा बल एवं आयकर विभाग की टीम मामले का सघन अनुसंधान में झुकी हुई है।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom